ईरान करेगा डबल क्रॉस, अमेरिका से परमाणु वार्ता के बीच दिखाई अपनी मिसाइल ताकत, इजरायल पर हमले का वीडियो किया जारी

Updated on 16-04-2025 01:44 PM
तेहरान: अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता के बीच शिया देश ईरान ने इजरायल को इशारों में धमकी दी है। ईरान की इस्लामिक सरकार से जुड़ी फार्स न्यूज एजेंसी ने मंगलवार को एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कथित तौर पर ड्रोन और मिसाइल हमले के फुटेज दिखाए गए हैं, जो ईरान के ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 1 से जुड़ा है। यह ऑपरेशन ईरान का इजरायल पर पहला सीधा हमला था, जो उसने 13 और 14 अप्रैल 2024 की दरमियानी रात किया गया था। ईरान ने यह हमला दमिश्क में वरिष्ठ कुद्स कमांडर मोहम्मद रेजा जाहेदी की हत्या के जवाब में किया गया था।

अंडरग्राउंड ड्रोन और मिसाइल भंडार

फुटेज में भूमिगत सुविधाओं के भीतर ड्रोन और मिसाइलों के भंडार को दिखाया गया है, जो ईरान की सैन्य क्षमताओं को उजागर करता है। ईरान ने 1 अक्टूबर 2024 को इजरायल पर एक और हमला किया था, जिसे ऑपरेशन प्रॉमिस 2 कहा गया था। यह हमला हमास, हिजबुल्लाह और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के शीर्ष अधिकारियों की मौत के बाद किया गया था। हालांकि, यह ईरान की कमजोरियों और नाकामियों को छिपाने की एक कोशिश भर था, लेकिन इसने शिया देश की इजरायल तक पहुंचने की क्षमता को एक बार फिर साबित किया।

खामेनेई ने दिया सेना को मजबूत करने का आदेश

बीते रविवार को ही ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने वरिष्ठ ईरानी सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें कहा था कि सेना की क्षमताओं को मजबूत किया जाना चाहिए, जिसमें हथियारों और संगठनों को भी ताकतवर करना शामिल है। खामनेई ने सेना को 'ईरान की दीवार' बताया और इसे 'किसी भी हमले के खिलाफ लोगों की शरणस्थली' कहा।
इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने परमाणु वार्ता को लेकर ईरान के इरादों पर संदेह जताया और तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने का आह्वान किया। उत्तरी गाजा की यात्रा के दौरान नेतन्याहू ने खामनेई की एक्स पर एक पोस्ट का जिक्र किया, जिसमें ईरानी सुप्रीम लीडर ने मध्य से यहूदी शासन को खत्म किए जाने की बात कही थी। नेतन्याहू ने इस विरोधाभास पर जोर दिया कि ईरान एक तरफ अमेरिका के साथ बातचीत कर रहा है, साथ ही इजरायल के विनाश की वकालत कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.