ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध से क्रिप्टो मार्केट धड़ाम, पाई नेटवर्क में आई तेजी
Updated on
06-03-2026 03:15 PM
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो का ग्लोबल मार्केट कैप 2.46 फीसदी गिरकर 2.40 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन समेत कई क्रिप्टो लाल निशान पर कारोबार कर रही हैं। इसके उलट पाई नेटवर्क में तेजी आई हुई है।
शुक्रवार सुबह 10:30 बजे क्रिप्टो का ग्लोबल मार्केट कैप 2.40 ट्रिलियन डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पहले 24 घंटे पहले यह 2.46 ट्रिलियन डॉलर था। ऐसे में इसमें 24 घंटे में करीब 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। इस गिरावट के कारण क्रिप्टोकरेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप 0.06 ट्रिलियन डॉलर (करीब 5.50 लाख करोड़ रुपये) गिर गया। इससे निवेशकों को 24 घंटे में भारी नुकसान हुआ।
पिछले 24 घंटे में इसमें 8 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। इस तेजी के साथ पाई नेटवर्क 0.1985 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।
पिछले 7 दिनों में पाई नेटवर्क में 17 फीसदी से ज्यादा तेजी आई है।
पाई नेटवर्क कॉइन पिछले साल लॉन्च हुआ था और इसे भविष्य की बिटकॉइन कहा जाता है।
इन क्रिप्टो में भी आई तेजी
पिछले 24 घंटे में सिर्फ पाई नेटवर्क में ही नहीं, बल्कि दूसरी क्रिप्टो में भी तेजी आई है। केंटन क्रिप्टाे 2 फीसदी से ज्यादा उछल गई है। ट्रोन ने भी मामूली बढ़त बनाई है। बिटगेट टॉकन भी 1 फीसदी से ज्यादा उछल गया है। घिबलिफिकेशन में भी आधा फीसदी से ज्यादा तेजी आई है।
नई दिल्ली: देश में जिस तरह से डिजिटल बैंकिंग की सर्विस बढ़ रही है, ग्राहकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा…
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग टैक्स चोरी रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नए नियम और फॉर्म लेकर आया है। अब घर का किराया दिखाकर टैक्स बचाने वालों को अपने मकान…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजराइली संसद 'नेसेट' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था पर खास रोशनी डाली। जल्द ही इसके टॉप…
नई दिल्ली: दिल्ली के करीब गुरुग्राम में आईएमटी मनेसर को अब तक एक बड़े औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता था लेकिन अब यह दिल्ली-एनसीआर में सबसे तेजी से उभर…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) अपने निवेश के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब अपनी पांच अलग-अलग स्कीमों के पैसे को अलग-अलग लगाने के…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय बौखला गए हैं। ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों के सोलर इंपोर्ट पर टैक्स लगा दिया है। अमेरिका ने भारत से होने…
मुंबई: नि:संतान दंपत्तियों के घर किलकारी गुंजाने वाली दिल्ली की कंपनी गॉडियम आईवीएफ एंड वुमेन हेल्थ ( Gaudium IVF ) के आईपीओ में बिडिंग का आज आखिरी दिन है। इसके…