केवल 3 महीने के लिए इनवेस्टमेंट और से ज्यादा रिटर्न! कहां मिल रहा ऐसा गोल्डन चांस
Updated on
26-09-2025 02:55 PM
नई दिल्ली: जो निवेशक कम लागत, कम जोखिम और आसानी से कैश में बदल सकने वाले निवेश के ठिकाने ढूंढ रहे हैं, उनके लिए अब शॉर्ट-टर्म बैंक डिपॉजिट्स के अलावा और भी विकल्प मौजूद हैं। कई म्यूचुअल फंड्स हाउसेज CRISILIBX फाइनैंशल सर्विसेज 3-6 मंथ डेट इंडेक्स को ट्रैक करने वाले कॉन्स्टेंट मैच्योरिटी इंडेक्स फंड्स (CMIFs) ऑफर कर रहे हैं। ET के मुताबिक, यह ओपन-एंडेड प्रोडक्ट बैंकों, NBFCs और दूसरे फाइनैंशल इंस्टीट्यूशंस द्वारा जारी किए गए बॉन्ड्स और मनी मार्केट सिक्योरिटीज समेत शॉर्ट-टर्म डेट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करता है।
Axis म्यूचुअल फंड के सीनियर फंड मैनेजर आदित्य पगारिया कहते हैं, 'यह फंड उन निवेशकों के लिए है जो कम जोखिम वाला, किफायती और शॉर्ट-टर्म निवेश का रास्ता तलाश रहे हैं। यह खास तौर पर कंजरवेटिव निवेशकों, कॉरपोरेट ट्रेजरीज और ज्यादा नेट वर्थ वाले लोगों के लिए अच्छा है, जो अपने बचे हुए पैसे को 3-6 महीने के लिए पार्क करना चाहते हैं। 6-6.4% की इंडिकेटिव यील्ड के साथ ये प्रोडक्ट्स 3-6 महीने की बैंक डिपॉजिट पर मिलने वाले औसत 4.25% रिटर्न से करीब 200 बेसिस पॉइंट ज्यादा देते हैं। सबसे ख़ास बात ये है कि ये लिक्विड प्रोडक्ट है, इसमें कोई लॉक इन पीरियड नहीं है।
कम रिस्क
ये स्कीमें 'रोल-डाउन' स्ट्रैटेजी को फॉलो करती हैं। इसके तहत फंड मैनेजर 6 महीने की सिक्योरिटीज खरीदते हैं और जब उनकी मैच्योरिटी 3 महीने रह जाती है, तो वे उन्हें बेचकर दोबारा नए 6 महीने के पेपर्स में निवेश कर देते हैं। हमेशा 3-6 महीने की रेंज में रहकर ये फंड ड्यूरेशन रिस्क को कम रखते हैं और वॉलेटिलिटी न्यूनतम रहती है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…