गुरुग्राम में इंटरनेशनल ड्रग LSD बरामद:रूस-अमेरिका जैसे देशों में इसका इस्तेमाल

Updated on 21-02-2025 12:03 PM

गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय ड्रग LSD (लिसर्जिक एसिड डाइएथाइलैमाइड) का मामला सामने आया है। एंटी नारकोटिक्स सेल ने कोलकाता निवासी शाहबाज नामक युवक को गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली के साकेत में पीजी में रहता है और टोर ब्राउजर (डार्क ब्राउजर) का इस्तेमाल कर क्रिप्टोकरेंसी के जरिए विदेश से ऑनलाइन ऑर्डर कर ड्रग गुरुग्राम लाया था।

सुशांत लोक थाने में शाहबाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उससे उसके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम दिल्ली और गुरुग्राम में उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है ताकि वह डिवाइस बरामद हो सके जिससे उसने ऑनलाइन ड्रग ऑर्डर की थी।

बच्चों के टैटू में छिपा था खतरनाक ड्रग

राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में पुलिस ने शाहबाज से बच्चों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले छोटे-छोटे टैटू बरामद किए। इस तरह के टैटू बच्चों की टॉफी और अन्य खाने-पीने की चीजों में पाए जाते हैं, जिन्हें बच्चे अपने शरीर पर चिपकाकर खेलते हैं।

जब इन टैटू का वजन किया गया तो इनका वजन 27 ग्राम पाया गया। भारत में इस ड्रग की बिक्री कीमत 30 से 40 हजार रुपये है। जब आरोपी से इस ड्रग के लाइसेंस या परमिट के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि उसने इसे विदेश से मंगवाया था, जिसे गुरुग्राम में पार्टी कर रहे युवाओं तक पहुंचाना था।

क्या है LSD ड्रग?

एंटी नारकोटिक्स सेल से जुड़े पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एलएसडी (लिसर्जिक एसिड डायथाइलैमाइड) ड्रग का इस्तेमाल हाई प्रोफाइल लोग करते हैं। यह एक मतिभ्रम पैदा करने वाला ड्रग है और इसका कोई रंग, कोई खुशबू और कोई स्वाद नहीं होता। इसे लेने के 15 से 20 मिनट के अंदर ही नशा शुरू हो जाता है और लंबे समय तक बना रहता है। यह नशा दिमाग की सोचने की क्षमता को भी कम कर देता है, जिससे नशे के दौरान व्यक्ति खुद पर नियंत्रण खो देता है। असमंजस की स्थिति में व्यक्ति खुद को या दूसरों को नुकसान पहुंचा सकता है।

रेव पार्टियों से कनेक्शन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस नशे का सबसे ज्यादा इस्तेमाल अमेरिका, रूस और यूरोपीय देशों में होता है। नशा करने वाले लोग इस कागज को अपनी जुबान पर रखते हैं। खासकर युवाओं में इसका क्रेज लगातार बढ़ रहा है। गुरुग्राम में होने वाली रेव पार्टियों में भी इस नशे के इस्तेमाल के इनपुट पुलिस को मिले हैं।

टोर ब्राउजर से सर्च, क्रिप्टोकरेंसी से पेमेंट और ऑनलाइन डिलीवरी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शाहबाज ने टोर ब्राउजर का इस्तेमाल करके बायोनेस नाम के पोर्टल से इसे ऑर्डर किया था। यहां क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट किया जाता है और डिलीवरी ऑनलाइन की जाती है। यह दिखने में स्टांप टिकट जैसा है। आम लोग इसे आसानी से पहचान नहीं पाते। ड्रग स्कैनर भी इसका पता नहीं लगा पाते, इसलिए इसे पकड़ना काफी मुश्किल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.