जिले में स्कूली वाहनों एवं यात्री बसों की हुई सघन जांच, 5 वाहनों से 14,900 रुपये समन शुल्क वसूल

Updated on 02-07-2026 12:12 PM

महासमुंद। जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला एवं यातायात पुलिस महासमुंद द्वारा आज संयुक्त रूप से केन्द्रीय विद्यालय महासमुंद में अध्ययनरत विद्यार्थियों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान कई विद्यार्थी निजी एलएमवी (लाइट मोटर व्हीकल) वाहनों से स्कूल आते-जाते पाए गए। ऐसे वाहन स्वामियों एवं चालकों को नियमानुसार वाहन को टैक्सी श्रेणी में परिवर्तित कर संचालन करने तथा मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कोई भी विद्यार्थी दुपहिया वाहन से विद्यालय आते या जाते नहीं मिला।

इसके अलावा जिला परिवहन अधिकारी शुक्ला द्वारा बागबाहरा रोड पर संचालित निजी यात्री बसों की भी जांच की गई। जांच के दौरान बिना फिटनेस प्रमाण-पत्र, परमिट, निर्धारित वर्दी तथा प्रदूषण प्रमाण-पत्र के संचालन करते पाए गए 05 वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 14 हजार 900 रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया।

जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला ने वाहन स्वामियों एवं चालकों से सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने तथा यातायात एवं परिवहन संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले में इस प्रकार की जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शासकीय प्रैक्टिसिंग प्राथमिक पाठशाला कांकेर के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज शताब्दी समारोह-2026 एवं शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया…
 02 July 2026
उत्तर बस्तर कांकेर)। प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर में किसान संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि धान के साथ अन्य लाभकारी फसलों दलहन-तिलहन…
 02 July 2026
महासमुंद। महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम लभरा के समीप बिना वैधानिक अनुमति के बोर खनन किए जाने की सूचना पर तहसीलदार जुगल किशोर एवं पटवारी केशव शर्मा द्वारा मौके पर पहुंचकर…
 02 July 2026
बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का भरोसा देकर बनाए गए शारीरिक संबंध से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा है कि यदि दो बालिगों के बीच लंबे समय…
 02 July 2026
धमतरी। जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो नाबालिगों सहित आठ आरोपियों…
 02 July 2026
रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर क्षेत्र में लंबे समय से हो रही केबल और लोहे के सामान की चोरी के मामले का राखी थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए दो…
 02 July 2026
रायपुर।  राजधानी रायपुर में हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा आजाद चौक थाना पुलिस की…
 02 July 2026
मुंगेली । मुंगेली पुलिस ने शासकीय नल-जल योजना से जुड़े करीब छह लाख रुपये मूल्य के चोरी हुए डीआई पाइप बरामद कर अंतर्राज्यीय चोरी के मामले का खुलासा किया है।…
 02 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी…
Advt.