जिले में धान खरीदी की निगरानी हेतु इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर गठित

Updated on 06-11-2025 01:18 PM

जगदलपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हरिस एस द्वारा जिला स्तरीय इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर एवं नियंत्रण कक्ष का विधिवत गठन करते हुए अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय नया रायपुर से प्राप्त निर्देशों और जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल की अनुशंसा के आधार पर यह पहल किया गया है। इस सेल का प्राथमिक उद्देश्य धान खरीदी के दौरान संभावित अनियमितताओं पर नियंत्रण रखना और धान के अवैध पुनर्चक्रण को रोकना है, ताकि वास्तविक किसानों को ही उनकी उपज का सही मूल्य मिल सके।

उक्त जिला स्तरीय कंट्रोल सेल जिला विपणन अधिकारी कार्यालय जगदलपुर में स्थापित की गई है, जहाँ नियुक्त अधिकारी और कर्मचारी प्रभावी ढंग से निगरानी सुनिश्चित करेंगे। सेल में तैनात अधिकारियों में डिप्टी कलेक्टर श्री सत्येन्द्र कुमार बंजारे मोबाइल नंबर 78884-78891 को प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। उनके साथ सहायक प्रोग्रामर श्रीमती मेहरुन निशा मोबाइल नंबर 94079-43643 और श्री अघम भास मोबाइल नंबर 89628-49662 तकनीकी सहायक और डेटा प्रबंधन का कार्य देखेंगे। साथ ही डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री अभिषेक पाण्डेय मोबाइल नंबर 96699-66770 और श्री अभिषेक राव मोबाइल नंबर 79993-64923) डेटा प्रविष्टि एवं संचालन में सहायता करेंगे। वहीं जिला विपणन कार्यालय के लेखा अधिकारी श्री बलिराम कश्यप मोबाइल नंबर 99070-80814 को इस महत्वपूर्ण सेल का नियमित रूप से सुचारू संचालन एवं मॉनिटरिंग की जवाबदेही सौंपी गई है। कंट्रोल सेल अपने कामकाज में संपूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक रजिस्टर का उपयोग करेगा, जिसमें समस्त गतिविधियों को पृथक से दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा सेल का एक मुख्य कार्य जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय सूचना का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना होगा। समस्त प्राप्त शिकायतें व सुझाव और निराकरण की जानकारी नियंत्रण कक्ष नंबर 74898-70170 पर संकलित की जाएगी और तत्पश्चात इसे खाद्य शाखा जगदलपुर को प्रेषित किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.