शिक्षा सत्र के पूर्व छात्रावास-आश्रमों में साफ़-सफाई व उचित प्रबंधन के निर्देश

Updated on 08-06-2024 05:54 PM

महासमुंद। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग महासमुंद के द्वारा संचालित छात्रावास और आश्रमों के अधीक्षकों की समीक्षा बैठक 7 जून को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गयी। बैठक में नए सत्र के प्रारंभ के पूर्व छात्रावास और आश्रमों में उचित साफ़-सफाई एवं उचित प्रबंधन  के सम्बन्ध में सहायक आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए।

इस संबंध में शनिवार दोपहर 12 बजे आयुक्त, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा राज्य के सभी जिलो के सहायक आयुक्त, मंडल संयोजक एवं अधीक्षकों की समीक्षा बैठक वीसी के माध्यम से आयोजित की गयी थी जिसमें महासमुंद जिले से विभाग का पूरा अमला जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक में उपस्थित हुआ। विभाग के आयुक्त नरेन्द्र दुग्गा ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की समीक्षा की गयी जिसमें वनाधिकार, विशेष पिछड़ी जनजाति, पीएम-जनमन आदि विषयो पर चर्चा हुई। साथ ही मुख्य बिंदु छात्रावास और आश्रम में नए सत्र प्रारंभ होने के पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गयी। उनके द्वारा सभी छात्रावास और आश्रमों में साफ़-सफाई, पानी-बिजली के मरम्मत कार्य, लघु मरम्मत कार्यो को सत्र प्रारंभ होने के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही सहायक आयुक्त एवं मंडल संयोजको को सभी छात्रावास और आश्रम में सतत निरीक्षण के लिए कहा गया।


आयुक्त के द्वारा समीक्षा के उपरांत सहायक आयुक्त शिल्पा साय के द्वारा जिले में संचालित छात्रावास और आश्रमों के अधीक्षकों से उचित प्रबंधन के विषय में चर्चा की गयी, साथ ही चेतावनी भी दी गयी कि यदि किसी भी संस्था में कोई अप्रिय घटना होती है या अधीक्षक के द्वारा कार्यालय के निर्देशों का पालन नहीं किया जाता और  लापरवाही बरती जाती है, तो तत्काल उसके ऊपर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। सभी संस्थाओ सत्र प्रारंभ होने पर नियमानुसार स्वीकृत सीटो के विरुद्ध मेरिट के आधार पर भर्ती करने, सभी संस्थाओ में अधिकारीयों एवं अन्य महत्वपूर्ण संपर्क दूरभाष नम्बरों को अद्यतन कर, वर्षा ऋतु में वृक्षारोपण सम्बन्धी निर्देश भी दिए गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.