बिलासपुर में महिला को टक्कर मारकर भागा इंस्पेक्टर:लोगों ने पीछा कर पकड़ा

Updated on 20-11-2025 12:12 PM

बिलासपुर में एक इंस्पेक्टर ने अपनी कार से पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गईं। इस दौरान घायल महिला को छोड़कर इंस्पेक्टर अनिल अग्रवाल भागने लगे, जिसे लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।

घटना 19 नवंबर सुबह की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने वर्दीधारी अफसर के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं, ये बात भी सामने आई है कि इंस्पेक्टर अनिल ने अस्पताल में ये बयान दिया है कि महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। जिसके हिसाब से मेमो बनाया गया है।

टक्कर लगने के बाद बेहोश हुई महिला

अनिल अग्रवाल इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पोस्टिंग पुलिस लाइन में है। 19 नवंबर की सुबह वो अपनी कार पर सवार होकर निकले थे। अभी उनकी कार सिविल लाइन क्षेत्र के अमेरी चौक के पास पहुंची थी।

उसी समय सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास उन्होंने अपनी कार (क्रमांक सीजी 10 बीएन 9904) से बाइक सवार मुकेश त्रिपाठी और पैदल जा रही महिला संतोषी श्रीवास को टक्कर मार दी।

कार की ठोकर से महिला सिर के बल सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद घायल महिला को छोड़कर अनिल अग्रवाल अपनी कार आगे बढ़ाते हुए भागने लगे।

लोगों ने पकड़ा, तब पहुंचाया अस्पताल

इस दौरान आसपास के लोगों ने कार सवार वर्दीधारी को देखकर दौड़ाया। अमेरी फाटक बंद होने की वजह से इंस्पेक्टर फंस गए। लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। जिसके बाद निरीक्षक अनिल अग्रवाल वापस आए। इस दौरान उन्होंने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। महिला को नेहरू नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल महिला का मोबाइल ले गए इंस्पेक्टर, परेशान होते रहे परिजन

बताया जा रहा है कि महिला पैदल अपने मायके जाने के लिए निकली थी। इस हादसे के बाद इंस्पेक्टर अनिल अग्रवाल घायल महिला का मोबाइल अपने साथ लेकर चले गए। ताकि मौके पर मौजूद लोग महिला के करीबियों और परिचितों को कॉल न कर सकें। इसके चलते महिला के परिजन परेशान होते रहे।

टीआई बोले- हादसे की जानकारी नहीं

बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर अनिल अग्रवाल ने अस्पताल में बता दिया कि अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मारी है। इस पर डॉक्टर ने मेमो में हादसे का कारण अज्ञात वाहन लिखा है।

कार टीआई अनिल अग्रवाल के नाम पर रजिस्टर्ड है। वहीं, सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी नहीं है। न ही किसी ने इस मामले की शिकायत की है।

इंस्पेक्टर बोले- बाइक से टकराकर गिरी थी महिला

इंस्पेक्टर अनिल अग्रवाल ने बताया कि सुबह जन सुनवाई में जाते वक्त हादसा हुआ था। बाइक उनके कार की खिड़की से टकराई थी। जिससे पास खड़ी महिला उसके चपेट में आ गई। ड्यूटी पर जाने की जल्दी थी, इसलिए वे आगे बढ़ गए। लोगों ने आकर बताया कि महिला को चोट आई तो वे मानवता के नाते वहां पहुंचे और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर मोबाइल लेने वाला घर का कोई सदस्य नहीं था, इसलिए वे साथ ले गए। शाम को वे महिला से मिलने गए थे। उसकी स्थिति पहले से बेहतर है। उन्होंने महिला को मोबाइल भी दे दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.