INS ब्रह्मपुत्र में आग लगी, एक तरफ झुका:नेवल डॉकयार्ड में कल मेंटेनेंस के समय हुआ था हादसा, एक नाविक लापता

Updated on 23-07-2024 03:08 PM

भारतीय नेवी के वॉरशिप INS ब्रह्मपुत्र में आग लगने की घटना हुई है। न्यूज एजेंसी ANI ने नेवी के हवाले से बताया है कि मल्टी रोल फ्रिगेट ब्रह्मपुत्र में 21 जुलाई की शाम मेंटेनेंस के दौरान आग लगी थी। डॉकयार्ड में तैनात फायर फाइटर्स की मदद से शिप के क्रू ने 22 जुलाई की सुबह तक आग पर काबू पाया।

आग काफी भीषण थी, जिसकी वजह से डॉकयार्ड की तरफ वाला शिप का हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया है और शिप एक तरफ झुक गया है। हादसे में एक सेलर लापता हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। नेवी ने घटना की इन्क्वायरी का आदेश दिया है। फिलहाल यह चेक किया जा रहा है कि आग लगने का कोई और रिस्क तो नहीं है।

19 जुलाई को गोवा तट के पास कार्गो शिप में आग लगी थी
इससे पहले 19 जुलाई को गोवा के तट के पास एक कार्गो शिप में आग लगी थी, जिस पर 21 जुलाई को काबू पाया गया। एमवी मेर्स्क फ्रैंकफर्ट नाम का यह शिप 1,154 कंटेनर्स लेकर गुजरात के मुंद्रा से श्रीलंका के कोलंबो जा रहा था। इसमें बेंजीन और सोडियम सायनेट जैसे कैमिकल थे।

इंडियन कोस्ट गार्ड अधिकारी ने बताया कि जहाज पर 22 क्रू मेंबर्स थे, जिनमें से एक की मौत हो गई है। इनमें फिलीपींस के 17, यूक्रेन के 2, रूस और मोटेन्ग्रो के एक-एक लोग शामिल थे। मरने वाले क्रू मेंबर के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिली है।

कार्गो शिप की आग बुझाने में लगे चार जहाज और हेलिकॉप्टर
रिपोर्ट्स के मुताबिक शिप पर शॉट सर्किट की वजह से लगी आग की वजह से विस्फोट हुआ था। आग तेजी से डेक पर फैली गई। जिससे कंटेनरों में विस्फोट हो गया।​​​​​​​

घटना के बाद इंडियन कोस्ट गार्ड के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल मनोज भाटिया ने रविवार को बताया कि ​​​​​​​हेलिकॉप्टर्स की मदद से ड्राई केमिकल पाउडर शिप पर डाला गया, जिसकी वजह से आग पर काबू पाने में मदद मिली। शिप के जिस हिस्से में खतरनाक कार्गो रखा था, वहां आग नहीं लगी थी। चार जहाजों और हेलिकॉप्टर्स ने आग बुझाने में मदद की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.