केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ I.N.I.D.A. का प्रदर्शन आज

Updated on 30-07-2024 01:02 PM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में I.N.D.I.A. गठबंधन आज विरोध प्रदर्शन करेगा। जंतर-मंतर में यह प्रोटेस्ट दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इसकी जानकारी AAP सांसद संजय सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि आंदोलन का मकसद न्याय की मांग करना और केजरीवाल के नेतृत्व का समर्थन करना है।

आम आदमी पार्टी BJP पर केजरीवाल की हत्या करने की साजिश रचने का आरोप लगा रही है। पार्टी उनकी मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा कर रही है कि तीन जून से सात जुलाई के बीच उनका शुगर लेवल 34 बार गिरा है। AAP सांसद संदीप पाठक ने 26 जुलाई को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि अरविंद केजरीवाल का ब्लड शुगर लेवल 50 हो गया है। पाठक ने कहा- उनकी हालत चिंताजनक है। वह चुने हुए सीएम हैं, उन पर कई लोगों का भरोसा टिका हुआ है। ऐसे व्यक्ति को जेल में नहीं रखा जाना चाहिए।

ये पार्टी होंगी शामिल
संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके, सीपीआइ, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शरदचंद्र पवार (एनसीपी-एसपी), शिव सेना (यूबीटी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन जैसे दल भी रैली में आ रहे हैं। हालांकि, संजय सिंह ने कहा कि जंतर-मंतर पर रैली में शामिल होने वाले नेताओं के नाम मंगलवार को पता चल जाएंगे।

बीजेपी केजरीवाल को जेल में मारने की साजिश कर रही है- आतिशी
25 जुलाई को दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बीजेपी पर केजरीवाल को जेल में मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया। आतिशी ने ये भी कहा जब भाजपा को केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की संभावना के बारे में पता चला तो उन्होंने मुख्यमंत्री को CBI से गिरफ्तार करवा दिया।

यह जानते हुए कि केजरीवाल को पिछले 30 वर्षों से डायबिटीज है। हिरासत में उनका वजन 8.5 किलोग्राम तक कम हो गया है। उनका शुगर लेवल 34 बार गिर चुका है। आतिशी ने बताया कि केजरीवाल की मेडिकल रिपोर्ट केंद्र और एलजी के साथ साझा की गई थी। इसमें बताया गया था कि केजरीवाल की शुगर क्रिटिकल लेवल तक गिर गई है।

केजरीवाल की जमानत पर फैसला सुरक्षित
दिल्ली शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने CM अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी थी। वहीं, ED के मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी उन्हें 31 जुलाई तक हिरासत में भेजा गया है।

केजरीवाल को ED ने दिल्ली शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उन्हें 1 अप्रैल को तिहाड़ जेल भेज दिया था। CBI ने केजरीवाल को शराब नीति में भ्रष्टाचार केस गिरफ्तार किया। इसमें उन्हें 26 जून को अरेस्ट किया गया था। सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में केजरीवाल की CBI की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका और अंतरिम जमानत की याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है ।

ED ने शराब नीति केस में सातवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की
9 जुलाई को ED ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सातवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश की। 208 पेज की इस चार्जशीट में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति केस का सरगना और साजिशकर्ता बताया गया। चार्जशीट में कहा गया कि स्कैम से मिला पैसा आम आदमी पार्टी पर खर्च हुआ।

ED ने चार्जशीट में कहा गया कि केजरीवाल ने 2022 में हुए गोवा चुनाव में AAP के चुनाव अभियान में यह पैसा खर्च किया। दावा किया गया है कि केजरीवाल ने शराब बेचने के कॉन्ट्रैक्ट के लिए साउथ ग्रुप के सदस्यों से 100 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से 45 करोड़ रुपए गोवा चुनाव पर खर्च किए गए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.