100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराकर इंद्रजीत सिंह ने दिया देशभक्ति और शिक्षा का संदेश
Updated on
18-08-2026 01:09 PM
भिलाई। स्वतंत्रता दिवस पर कोहका स्थित बीरा के अंगना प्रांगण में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया। सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं युवा ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ और उनकी टीम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भिलाई क्षेत्र के विभिन्न समाजों के लोग, स्कूली बच्चे, महिलाएं, सर्व समाज कल्याण समिति के पदाधिकारी एवं ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंद्रजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की पहचान, मान और सम्मान का प्रतीक है। इसका सम्मान करना प्रत्येक भारतीय नागरिक का अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि तिरंगे को केवल 15 अगस्त और 26 जनवरी के अवसर पर ही याद नहीं करना चाहिए, बल्कि पूरे वर्ष इसे अपने दिल में सम्मान के साथ रखना चाहिए।
उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज हम जिस आजाद भारत में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों का महान बलिदान है। हमें उनके त्याग और संघर्ष को हमेशा याद रखना चाहिए।
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की चातुर्मासिक प्रवचनमाला में सोमवार को मुनि संवेगरत्न सागर ने जीवन में आचार और मर्यादा को अपनाने का संदेश दिया।…
रायपुर, नागपंचमी के पावन अवसर पर अंबिकापुर में सरगुजा कुश्ती संघ के तत्वावधान में भव्य दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मल्टीपर्पज स्कूल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रमेश शर्मा ने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज…
रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (सीजीसीडीएफ) की राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में डेयरी…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए, खाद्य पदार्थों में मिलावट,मिथ्या छाप भ्रामक प्रस्तुतिकरण,…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ , जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के सकारात्मक परिणाम…
राजनांदगांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी में ध्वजारोहण किया और हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस…
राजनांदगांव। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ की उपलब्ध कराने तथा मिलावटी, अमानक, मिथ्याछाप, भ्रामक रूप से…
राजनांदगांव। कलेक्टर एवं अध्यक्ष दिग्विजय स्टेडियम समिति राजनांदगांव जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आज स्टेडियम कॉन्फ्रेंस हॉल में स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिग्विजय स्टेडियम…