भारत-पाक मैच से लड़कियां क्रिकेट की ओर प्रेरित होंगी : मारूफ

Updated on 17-02-2022 09:02 PM

लाहौर   पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बिसमाह मारूफ के अनुसार भारत और पाक के बीच क्रिकेट मुकाबले शुरु होने चाहिये। मारूफ के अनुसार इससे दोनो देशों की महिला क्रिकेटरों को लाभ होगा। भारतीय टीम न्यूजीलैंड में आईसीसी एक दिवसीय विश्व कप के पहले मैच में छह मार्च को पाक से खेलेगी। यह टूर्नामेंट चार मार्च से तीन अप्रैल तक न्यूजीलैंड के छह शहरों आकलैंड, क्राइस्टचर्च, डुनेडिन, हैमिल्टन, तौरंगा और वेलिंगटन में खेला जाएगा। मारूफ ने कहा कि भारत और पाक का मैच किसी भी खिलाड़ी के लिये अपनी प्रतिभा साबित करने का सबसे बेहतर मंच होता है।

इससे दोनो देशों की लड़कियां क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित होंगी। मारूफ ने कप्तान मिताली राज की भारतीय टीम को बेहतर बताया पर कहा कि पाक टीम भी मुकाबले में उसे कड़ी टक्कर देगी। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम बहुत अच्छी है जिसने हाल ही में शानदार प्रदर्शन किया है। उनके पास कई अच्छे युवा खिलाड़ी हैं। मारूफ ने कहा कि हमारा लक्ष्य पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने का है। मेरा मानना है कि मेरी टीम ऐसा कर सकती है। हमारे पास अनुभव, प्रतिभा और कुछ शानदार युवा खिलाड़ी भी हैं।

सबसे अनुभवी खिलाड़ी और कप्तान होने के नाते मारूफ का लक्ष्य स्वयं बेहतर प्रदर्शन कर अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करना रहेगा। इस खिलाड़ी ने कहा कि अगर मैं ही अच्छा नहीं खेल सकूंगी तो दूसरों को प्रेरित कैसे कर पाऊंगी। हम पिछले साल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और इस बारे में आपस में बात की है। खिलाड़ियों को पता है कि कहां सुधार करना है और कैसे प्रदर्शन को ठीक करना है। महिला क्रिकेट में 108 वनडे और 108 टी20 मैच खेलकर मारूफ ने 2602 और 2225 रन बनाए और क्रमश: 44 और 36 विकेट भी लिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2025 के 34वें मैच में आरसीबी को 14वें में 96 रनों का लक्ष्य मिला था। पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल थी और 8…
 19 April 2025
बेंगलुरु: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 5 विकेट से हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार हताश थे। आईपीएल 2025 के 34वें मैच में आरसीबी की बल्लेबाजी बहुत ही…
 19 April 2025
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट में कोई बल्लेबाज ओपनिंग करने उतरता है तो उससे क्या उम्मीद होती है? वह टीम को तेज शुरुआत देगा। गेंदबाजों पर अटैक करके अपनी टीम का दबदबा…
 19 April 2025
कराची: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हैं हसन अली। पिछले साल टी20 विश्व कप खेला गया था। हसन अली आखिरी बार उस टूर्नामेंट से पहले आयरलैंड दौरे पर पाकिस्तान के लिए खेले थे।…
 19 April 2025
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। 7 मैचों में दो जीत के साथ संजू सैमसन की टीम पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर चल रही है।…
 19 April 2025
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल के पहले सीजन से हर बाद प्रबल दावेदार के रूप में मैदान पर आती है। इसके बाद भी यह टीम अभी तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत…
 19 April 2025
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद राहुल द्रविड़ और सैमसन के बीच अनबन की खबरें आने लगीं। एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें राजस्थान रॉयल्स के कप्तान सुपर ओवर की चर्चा…
 19 April 2025
बेंगलुरु: आईपीएल 2022 की नीलामी में मुंबई इंडियंस को कीरोन पोलार्ड का रिप्लेसमेंट चाहिए था। किसी ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो मैच फिनिश करें। मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ 25…
 18 April 2025
मुंबई: मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम सिर्फ 162 रन बना पाई। जवाब में मुंबई…
Advt.