इंडिगो को मिला 58 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस, 4 इंस्पेक्टर टर्मिनेट, आज भी 54 फ्लाइट कैंसिल
Updated on
12-12-2025 01:07 PM
नई दिल्ली: सरकार ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कंपनी को CGST दिल्ली साउथ कमिश्नरेट से 58.75 करोड़ रुपये का टैक्स जुर्माना भरने का नोटिस मिला है। यह जुर्माना वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए लगाया गया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हाल में कंपनी के कामकाज में भारी गड़बड़ी देखने को मिली। इस कारण हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आज भी इंडिगो की 54 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं।
इंडिगो भारत में करीब 65% से ज्यादा घरेलू उड़ानों का संचालन करती है। पिछले 10 दिनों में इस एयरलाइन ने हजारों फ्लाइट कैंसिल की हैं। यह सब तब शुरू हुआ जब 1 नवंबर से फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FTDL) के नए नियम लागू हुए। लेकिन 2 दिसंबर से हालात बेकाबू हो गए। इन नियमों के तहत, पायलटों और क्रू मेंबर्स को ज्यादा आराम मिलेगा। रात की ड्यूटी कम होगी और हफ्ते में 48 घंटे का आराम जरूरी होगा।
चार FOI टर्मिनेट
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इंडिगो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का बादा किया था। उन्होंने कहा कि किसी भी एयरलाइन कोयात्रियों को परेशान करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस बीच डीजीसीए ने इंडिगो के चार फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर्स को टर्मिनेट कर दिया है। इन लोगों को एयलाइन की सेफ्टी और ऑपरेशन कंप्लायंस की निगरानी करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…