इंडिगो को चुकानी पड़ सकती है भारी कीमत, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन को मूडीज ने दी चेतावनी
Updated on
09-12-2025 01:43 PM
नई दिल्ली: इंडिगो की उड़ानों में चल रही भारी उथल-पुथल पर मूडीज रेटिंग्स (Moody's Ratings) ने सख्त टिप्पणी की है। सोमवार को जारी एक नोट में मूडीज ने कहा कि यह संकट एयरलाइन कंपनी की खराब प्लानिंग का नतीजा है। मूडीज का कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम एयरलाइन के लिए 'क्रेडिट नेगेटिव' है। इसका मतलब है कि इससे बाजार में कंपनी की साख कमजोर होगी।
एजेंसी ने चेतावनी दी है कि इंडिगो को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। उड़ानें रद्द होने से कमाई का नुकसान होगा। यात्रियों को टिकट का रिफंड और मुआवजा देना पड़ेगा। इसके अलावा, डीजीसीए (DGCA) की तरफ से जुर्माना भी लगाया जा सकता है। पिछले एक हफ्ते से इंडिगो की उड़ानें लगातार लेट या कैंसिल हो रही हैं। मूडीज ने कहा कि इस संकट की मुख्य वजह इंडिगो की प्लानिंग, देखरेख और रिसोर्स मैनेजमेंट में भारी चूक है।
5,000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल
एजेंसी ने कहा कि जब नियम एक साल पहले ही बता दिए गए थे, तो एयरलाइन को उसके हिसाब से इंतजाम करना चाहिए था। पिछले आठ दिनों में इंडिगो की 5,000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंडिगो की देश के एविएशन मार्केट में करीब 65 फीसदी हिस्सेदारी है और यह रोजाना 2,300 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। इस घटनाक्रम के कारण कंपनी के शेयरों में भी भारी गिरावट आई है।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…