100 छोटे विमानों का ऑर्डर देने की तैयारी में इंडिगो, इसके साथ ही एयरलाइन के नाम हो जाएगा यह रेकॉर्ड

Updated on 14-05-2024 12:21 PM
नई दिल्ली: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो कम से कम 100 छोटे विमानों का ऑर्डर देने की तैयारी में है। कंपनी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क को बढ़ाने की योजना बना रही है। इसके लिए उसे छोटे विमान चाहिए। सूत्रों के मुताबिक उसकी एटीआर, एम्ब्रेयर और एयरबस के साथ बातचीत कर रही है। इंडिगो पहले से ही 78 सीटर 45 एटीआर-72 विमानों को ऑपरेट करती है। इस साल कंपनी को पांच और विमान मिलेंगे। एटीआर फ्रांस और इटली की जॉइंट कंपनी है। सूत्रों का कहना है कि इंडिगो के एटीआर के विमान खरीदने की उम्मीद है। इसके साथ ही इंडिगो दुनिया में सबसे ज्यादा एटीआर विमानों को ऑपरेट करने वाली एयरलाइन बन जाएगी। अभी यह रेकॉर्ड इंडोनेशिया की Wings Air के पास है जो 74 एटीआर विमानों को ऑपरेट करती है। हालांकि एयरबस ए220 और एम्ब्रेयर के ई-175 विमान भी होड़ में हैं। इंडिगो ने पिछले साल एयरबस को 500 विमानों का ऑर्डर दिया था जो एविएशन के इतिहास में सबसे बड़ा ऑर्डर था।

इंडिगो इंटरनेशनल रूट्स के बाद देश में अपने नेटवर्क को मजबूत कर रह रही है। इससे पहले एयरलाइन ने 25 अप्रैल को घोषणा की कि वह 30 एयरबस A350-900 विमानों का ऑर्डर दे रही है, जो वाइड-बॉडी विमानों के लिए उसका पहला ऑर्डर है। एटीआर टर्बोप्रॉप हैं, जबकि अन्य दो जेट हैं। एटीआर के अलावा, इंडिगो के बेड़े में एयरबस ए320 और ए321 शामिल हैं। साथ ही कंपनी के पास अपने कोडशेयर पार्टनर टर्किश एयरलाइंस के दो बोइंग 777 हैं जो शॉर्ट-टर्म लीज पर हैं। इंडिगो की भारत के घरेलू एयर ट्रैफिक में 60% हिस्सेदारी है। कंपनी कम आबादी वाले शहरों में अवसर देख रही है। हवाई अड्डे के बेहतर बुनियादी ढांचे और सरकार की उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना से इन शहरों में एयर ट्रैफिक की मांग बढ़ने की उम्मीद है। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय हवाई संपर्क को विकसित करना और उसे प्रोत्साहित करना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
 21 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से…
 21 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
 21 April 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
 21 April 2026
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…
Advt.