चीन को अखरने लगी है भारत की तरक्की! मशीनें भेजने में देरी, इंजीनियरों को वापस बुलाया

Updated on 03-07-2025 01:23 PM
नई दिल्ली: दुनिया के बड़े देशों में भारत की इकॉनमी सबसे तेजी से बढ़ रही है। यह बात हमारे पड़ोसी देश चीन को हजम नहीं हो रही है। भारत की रफ्तार रोकने के लिए वह तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। पहले उसने भारत को रेयर अर्थ मैग्नेट्स की सप्लाई बंद कर दी और फिर स्पेशिएलिटी फर्टिलाइजर्स की खेप भी बंद कर दी। अब उसकी नजर भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर है जो तेजी से बढ़ रहा है। चीन इसमें रुकावट डालने लगा है। वह भारत को जरूरी मशीनें भेजने में देरी कर रहा है। साथ ही, चीन ने अपने कुछ नागरिकों को भारतीय फैक्ट्रियों से वापस बुलाने का आदेश दिया है। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जो फॉक्सकॉन में इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग का काम करते हैं। फॉक्सकॉन अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी ऐपल के लिए आईफोन बनाती है।

सूत्रों के अनुसार भारत में फॉक्सकॉन के कामकाज पर भारी दबाव है। फॉक्सकॉन के तमिलनाडु और कर्नाटक में प्लांट हैं जिनमें सैकड़ों चीनी कर्मचारी काम करते हैं। एक सूत्र ने बताया कि भले ही चीनी कर्मचारियों की संख्या कुल कर्मचारियों का 1% से भी कम है, लेकिन वे उत्पादन और क्वालिटी को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सूत्र ने कहा कि चीन की सरकार अपने नागरिकों को वापस बुला रही है। इससे आईफोन के उत्पादन में दिक्कत आ सकती है। ऐपल और फॉक्सकॉन के अधिकारियों को भेजे गए सवालों का कोई जवाब नहीं मिला है।

कंपनियों की चिंता

सरकारी सूत्रों का कहना है कि यह समस्या पिछले कुछ महीनों से चल रही है। कंपनियों ने अपने अन्य देशों में मौजूद ऑफिस से कर्मचारियों को बुलाकर काम चलाया है। चीन की टॉप फोन कंपनियों जैसे ओप्पो और वीवो की स्थिति भी चिंताजनक है। इनकी भारत में बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां हैं। सूत्रों के अनुसार इन कंपनियों में भले ही चीन के कम अधिकारी हैं लेकिन चीन के कदम से वे आशंकित हैं। ऐपल और चीनी कंपनियां चीन से बहुत सारे पार्ट्स मंगवाती हैं। इन पार्ट्स का इस्तेमाल भारत में फाइनल प्रोडक्ट बनाने में होता है।भारत सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। सूत्रों का कहना है कि चीन भारत के साथ जैसे को तैसा वाला व्यवहार कर रहा है। खासकर इसलिए क्योंकि उनके कॉर्पोरेट कर्मचारियों को बिजनेस वीजा मिलने में बहुत दिक्कतें आ रही हैं। इंडस्ट्री के एक सूत्र ने कहा कि हम सरकार को इस मामले पर एक विस्तृत रिपोर्ट भेजने वाले हैं। ताकि मैग्नेट सप्लाई के मामले की तरह यह मामला एक और संकट में न बदल जाए।

चीन के बाहर विस्तार

ऐपल के लिए भारत एक बड़ा प्रोडक्शन हब बन गया है। हाल के वर्षों में भारत के एक्सपोर्ट में कंपनी की हिस्सेदारी कई गुना बढ़ गई है। सरकार नहीं चाहती कि इसमें कोई रुकावट आए। सरकारी अधिकारियों ने कहा कि पहले भी चीन ने भारत में बनने वाली फैक्ट्रियों के लिए जरूरी मशीनें रोकने की कोशिश की है। ऐसा तब हुआ जब उन्हें पता चला कि ये फैक्ट्रियां भारत में बन रही हैं। ये कदम ऐसे समय में उठाए जा रहे हैं जब कंपनियां अपने प्रोडक्शन बेस को अलग-अलग देशों में फैलाना चाहती हैं। वे भारत में अपनी क्षमता बढ़ा रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.