अंडर-19 एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला आज, जानें कब और कहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

Updated on 12-12-2025 01:06 PM
दुबई: एसीसी एशिया कप और इमर्जिंग एशिया कप के बाद अब अंडर-19 एशिया कप का आयोजन करवा रहा है। यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। भारत के अलावा इसमें यूएई, पाकिस्तान, मलेशिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल की टीम हिस्सा ले रही है। अगले महीने ही अंडर-19 विश्व कप शुरू होने वाला है और इसी वजह से यह मुकाबला सभी टीमों के लिए उस टूर्नामेंट की प्रैक्टिस की तरह है। बांग्लादेश दो बार से इस टूर्नामेंट को अपने नाम कर रहा है। भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में यूएई का सामना करेगी।
भारत और यूएई का अंडर-19 एशिया कप मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारतीय समय अनुसार यह मुकाबला सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। साढ़े 9 बजे मैच का टॉस होगा।

भारत में इस मैच को टीवी पर कहां देख सकते हैं?

भारत में इस मैच को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं।

भारत और यूएई के अंडर-19 एशिया कप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

सोनी लिव ऐप के साथ ही उसकी वेबसाइट पर मैच को लाइव देख सकते हैं।

इस प्रकार हैं दोनों टीमें

यूएई अंडर-19: पृथ्वी मधु, मुहम्मद रेयान खान, यायिन राय (कप्तान), सालेह अमीन (विकेटकीपर), नूरुल्लाह अयोबी, अहमद खुदादाद, मुहम्मद बाजिल असिम, युग शर्मा, जैनुल्लाह रहमानी, अली असगर शम्स, उदिश सूरी, अयान मिस्बाह, शालोम डिसूजा, नसीम खान, करण धीमान।

इंडिया अंडर-19: वैभव सूर्यवंशी , आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, उद्धव मोहन, नमन पुष्पक, वेदांत त्रिवेदी, किशन कुमार सिंह, आरोन जॉर्ज, युवराज गोहिल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
 24 April 2026
ग्लोबल पॉप सेंसेशन और 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं रिहाना गुरुवार रात को अचानक भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात करीब 10:30 बजे उन्‍हें स्‍पॉट किया गया।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
 24 April 2026
बीजापुर । जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की…
Advt.