बचत करने में भारतीय चौथे नंबर पर, सेविंग रेट ग्लोबल ऐवरेज से ज्यादा, जानिए कौन है नंबर 1
Updated on
24-12-2024 02:44 PM
नई दिल्ली: GDP के % के रूप में भारत में बचत की दर यानी सेविंग्स रेट 30.2% है, जो ग्लोबल ऐवरेज 28.2% से अधिक है। बचत के मामले में भारत दुनिया के देशों में चौथे नंबर पर है। भारतीय परिवारों की बचत में नेट फाइनैंशल सेविंग्स की हिस्सेदारी बढ़ रही है, फाइनैंशल सेविंग्स में भी बैंक डिपॉजिट और करंसी का हिस्सा घट रहा है, क्योंकि म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार और इन्वेस्टमेंट के नए विकल्प तेजी से उभर रहे हैं। भारत में अधिक से अधिक लोगों को बैंकिंग समेत वित्तीय सुविधाओं से जोड़ने में बड़ा सुधार आया है। यह बात कही गई है स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की एक रिसर्च रिपोर्ट में। मिसाल के तौर पर, 2014 में परिवारों की कुल बचत में फाइनैंशल सेविंग्स (जैसे शेयर, डिबेंचर) का हिस्सा 36% था, जो 2024 में बढ़कर 52% हो गया। हालांकि, 2022-23 में यह थोड़ा घटा था।
हर चौथा निवेश महिला
रिपोर्ट में कहा गया कि 2021 से हर साल औसतन 3 करोड़ डीमैट अकाउंट खोले जा रहे हैं। इनमें 30 साल से कम उम्र के युवा निवेशकों की हिस्सेदारी 40% है। आज हर 4 में से एक इनवेस्टर महिला है। महाराष्ट्र में 27.7% और दिल्ली में 29.8% निवेशक महिलाएं हैं। इसके अलावा, परिवारों का शेयर और डिबेंचर में निवेश 2014 में GDP का 0.2% था, जो 2024 में 1% हो गया।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…