प्रो लीग मुकाबलों से भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहतर हुआ : पूनिया

Updated on 26-02-2022 08:22 PM

भुवनेश्वर भारतीय महिला हॉकी टीम की कार्यवाहक कप्तान सविता पूनिया के अनुसार एफआईएच प्रो लीग मुकाबलों से टीम को आगामी टूर्नामेंटों विश्व कप और एशियाई खेलों के लिए अपने खेल को बेहतर करने का अच्छा अवसर मिला है। एशियाई खेल 2024 में होने वाले पेरिस ओलिम्पिक के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी हैं , इसलिए इन खेलों का महत्व और बढ़ जाता है।

 भारतीय महिलाओं ने अब तक हुए एफआईएच प्रो लीग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने इस साल के शुरू में ओमान के मस्कट में शुरूआती दो चरण के मुकाबले में चीन को 7-1 और 2-1 से हराया था। सविता ने कहा कि एफआईएच प्रो लीग में शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने से टीम के कापफी फायदा हुआ है। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी गलतियों का आंकलन किया है।

 इसका लाभ हमें बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी होगा। उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान विशेष रुप से अपने प्रदर्शन पर रहा है। हम लंबे समय से प्रो लीग में खेलने का इंतजार कर रहे थे क्योंकि हमें इससे विश्व की शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने का अवसर मिला है। इन मुकाबलों से टीम को पता चला है कि किस क्षेत्र में उसे क्या करना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2025 के 34वें मैच में आरसीबी को 14वें में 96 रनों का लक्ष्य मिला था। पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल थी और 8…
 19 April 2025
बेंगलुरु: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 5 विकेट से हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार हताश थे। आईपीएल 2025 के 34वें मैच में आरसीबी की बल्लेबाजी बहुत ही…
 19 April 2025
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट में कोई बल्लेबाज ओपनिंग करने उतरता है तो उससे क्या उम्मीद होती है? वह टीम को तेज शुरुआत देगा। गेंदबाजों पर अटैक करके अपनी टीम का दबदबा…
 19 April 2025
कराची: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हैं हसन अली। पिछले साल टी20 विश्व कप खेला गया था। हसन अली आखिरी बार उस टूर्नामेंट से पहले आयरलैंड दौरे पर पाकिस्तान के लिए खेले थे।…
 19 April 2025
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। 7 मैचों में दो जीत के साथ संजू सैमसन की टीम पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर चल रही है।…
 19 April 2025
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल के पहले सीजन से हर बाद प्रबल दावेदार के रूप में मैदान पर आती है। इसके बाद भी यह टीम अभी तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत…
 19 April 2025
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद राहुल द्रविड़ और सैमसन के बीच अनबन की खबरें आने लगीं। एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें राजस्थान रॉयल्स के कप्तान सुपर ओवर की चर्चा…
 19 April 2025
बेंगलुरु: आईपीएल 2022 की नीलामी में मुंबई इंडियंस को कीरोन पोलार्ड का रिप्लेसमेंट चाहिए था। किसी ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो मैच फिनिश करें। मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ 25…
 18 April 2025
मुंबई: मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम सिर्फ 162 रन बना पाई। जवाब में मुंबई…
Advt.