मिनी एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जितेश शर्मा बने कप्तान, इस डेट को पाकिस्तान से मैदानी जंग

Updated on 04-11-2025 01:33 PM
नई दिल्ली: हाल ही में एशिया कप 2025 का आयोजन यूएई में हुआ था, जिसको भारत ने अपने नाम किया था। फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। हालांकि, एसीसी और पीसीबी अध्यक्ष ने अब तक भारत को एशिया कप की ट्रॉफी नहीं सौंपी है। हालांकि, इस बीच अब एक और एशिया कप का आयोजन होने वाला है। दरअसल, यह राइजिंग स्टार एशिया कप होगा। इस टूर्नामेंट का आगाज 14 नवंबर से होगा। फाइनल 23 नवंबर को खेला जाएगा। सभी मुकाबले दोहा में खेले जाएंगे। राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारत की ए टीम जाएगी, जिसके स्क्वाड का ऐलान भी बीसीसीआई ने कर दिया है।

जितेश शर्मा बने कप्तान

राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए बीसीसीआई ने विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को भारतीय टीम का कप्तान बनाया है। वहीं नमन धीर इस टूर्नामेंट में भारत के उपकप्तान होंगे। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य जैसे युवा खिलाड़ियों को भी टीम में मौका मिला है। विस्फोटक बल्लेबाज आशुतोष शर्मा भी इस टीम का हिस्सा हैं।

पाकिस्तान से कब होगा मैच?

राइजिंग स्टार एशिया कप 2025 में भारत को ग्रुप बी में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के साथ ओमान, यूएई और पाकिस्तान हैं। पाकिस्तान ए और इंडिया ए का मुकाबला 16 नवंबर को होगा। बता दें कि दोनों देशों के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद काफी ज्यादा तनाव है। ऐसे में इंडिया ए और पाकिस्तान ए का मैच में भी हमको विवाद देखने को मिल सकता है। एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान का पूरी तरह से विरोध किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने काफी गिरी हुई हरकतें की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.