कनाडा में चार दिन से लापता भारतीय छात्रा वंशिका सैनी की मौत, संदिग्ध हालत में बीच के पास मिला शव

Updated on 29-04-2025 01:18 PM
ओटावा: कनाडा के ओटावा में पढ़ाई कर रहीं भारतीय छात्रा वंशिका सैनी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है। वंशिका 25 अप्रैल को अचानक लापता हो गई थीं, इसके चार दिन बाद अब पुलिस को उनकी लाश बरामद हुई है। 21 वर्षीय वंशिका सैनी दो साल से ज्यादा समय से कनाडा में रह रही थीं। वह पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता दविंदर सैनी की बेटी थीं। भारतीय उच्चायोग ने वंशिका के परिवार को उनकी मौत की जानकारी दे दी है और सभी तरह की मदद का भरोसा दिया है।
जानकारी के मुताबिक, वंशिका 25 अप्रैल को रात 9 बजे किराए पर कमरा देखने के लिए निकली थीं। इसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। उनका फोन लगातार बंद आ रहा था और वह परीक्षा में भी शामिल नहीं हुई। ऐसे में उनके दोस्तों और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। चार दिन की लंबी तलाश के बाद वंशिका का शव एक बीच के पास संदिग्ध हालत में मिला।

दूतावार ने दिया मदद का भरोसा

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, वंशिका अपने परिवार और दोस्तों के साथ हमेशा संपर्क में रहती थी। ऐसे में जब वह परीक्षा देने नहीं आई तो उसके दोस्तों ने उसकी खोजबीन शुरू की। दोस्तों ने पाया कि वह लापता है तो उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने वंशिका को ढूंढ़ने के लिए जांच टीम गठित की। पुलिस का कहना है कि वंशिका की मौत कैसे हुई, अभी इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
वंशिका अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद कनाडा चली गई थी। ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि मामला स्थानीय पुलिस के साथ जांच के अधीन है और वह मामले को देख रहे हैं। हाई कमीशन ने अपने बयान में कहा, ' पुलिस मामले की जांच कर रही है और भारतीय दूतावास छात्रा के परिवार की सभी संभव मदद कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.