भारतीय नौसेना ने जहाज से चीनी नाविक को रेस्क्यू किया:मुंबई से 370 किमी दूर समुद्र में बल्क कैरियर पर घायल हो गया था नाविक

Updated on 25-07-2024 02:09 PM

भारतीय नौसेना ने बुधवार को मुंबई से करीब 370 किमी दूर समुद्र में तैनात बल्क कैरियर झोंग शान मेन से घायल चीनी नाविक को रेस्क्यू किया। मुंबई के मैरिटाइम रेस्क्यू कॉर्डिनेशन सेंटर (MRCC) के पास 23 जुलाई की शाम को मदद के लिए एक फोन आया, जिसमें जहाज पर मौजूद 51 साल के एक नाविक को हुई क्रिटिकल इंजरी रिपोर्ट की गई।

नाविक का बहुत खून बह गया था और उसे मेडिकल ग्राउंड पर तत्काल जहाज से निकाले जाने की जरूरी थी। इस कॉल के रिस्पॉन्स में भारतीय नौसेना के एयर स्टेशन INS शकीरा से एक हेलिकॉप्टर लॉन्च किया गया। यह ऑपरेशन MRCC मुंबई और भारतीय नौसेना ने मिलकर चलाया।

खराब मौसम में तेज हवाओं के बीच चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन
यह ऑपरेशन खराब मौसम में चलाया गया। ऑपरेशन के दौरान हवा करीब 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, जिसके चलते जहाज समुद्र में हिचकोले खा रहा था। इसके अलावा जहाज पर डेक की कमी के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं। इन सबके बावजूद घायल नाविक को जहाज से सफलतापूर्वक एयरलिफ्ट किया गया।

पहले नाविक को एयर स्टेशन लाया गया और मेडिकल असिस्टेंस के लिए अस्पताल शिफ्ट किया गया। इसके अलावा भारतीय कोस्ट गार्ड शिप सम्राट जो कि उस जहाज के पास ही था, उसे भी जहाज की तरफ डायवर्ट किया गया।

गोवा तट के पास कार्गो शिप में लगी आग बुझाने का काम अब तक जारी

वहीं गोवा तट के पास कार्गो शिप (एमवी मेर्स्क फ्रैंकफर्ट) में 19 जुलाई को लगी आग बुझाने का काम अभी जारी है। आग बुझाने के लिए इंडियन नेवी लगातार छह दिन से ऑपरेशन चला रही है। इंडियन कोस्ट गार्ड अधिकारी के अनुसार जहाज पर 22 क्रू मेंबर्स थे, जिनमें से एक की मौत हो गई है।

लेकिन चालक दल की सुरक्षा और छिटपुट आग को पूरी तरह से बुझाने के लिए नेवी लगातार छठे दिन भी बचाव अभियान जारी रखी है। फिलहाल किसी की जिंदगी खतरे में नहीं है। कोस्ट गार्ड ने एएलएच हेलीकॉप्टर की मदद से आग पर काबू पाने के लिए 200kg सूखा केमिकल पाउडर सीधे आग की जगह पर गिराया है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.