अमेरिका में भारतवंशी कपल को 11 साल की जेल:रिश्तेदार को पढ़ाई के बहाने US लाए, पासपोर्ट छीना, जबरदस्ती काम करवाया, हत्या की धमकी दी

Updated on 26-06-2024 01:45 PM

अमेरिका में एक भारतवंशी जोड़े ने अपने एक रिश्तेदार को स्कूल में पढ़ाने के बहाने अमेरिका लाकर 3 साल तक उससे जबरदस्ती पेट्रोल पंप और जनरल स्टोर पर काम कराया। अमेरिका की कोर्ट ने इस कपल को 11.25 साल (135 महीने) तक की जेल की सजा सुनाई है।

31 साल के भारतीय अमेरिकी नागरिक हरमनप्रीत सिंह और उनकी 43 साल की पत्नी कुलबीर कौर को पीड़ित व्यक्ति को 1.87 करोड़ रुपए का हर्जाना देने का भी आदेश दिया है। हरमनप्रीत और कुलबीर का अब तलाक हो चुका है।

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों आरोपी अपने रिश्तेदार को झूठा वादा करके अमेरिका लेकर आए। इसके बाद उसका पासपोर्ट और इमिग्रेशन दस्तावेज अपने पास रख लिया। आरोपी पीड़ित को प्रताड़ित करते हुए उससे घंटों तक अपनी दुकान पर काम करवाते थे। इस दौरान उसे बेहद कम पैसे देते थे।

पीड़ित को लागातर 12-17 घंटे काम करवाता था कपल
काम छोड़ने की कोशिश करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। यह मामला 2018 का है। पीड़ित से मार्च 2018 से लेकर मई 2021 तक जबरदस्ती काम करवाया गया। उससे साफ-सफाई, खाना बनाने, दुकान पर सामान जमा करने, कैश रजिस्टर संभालने जैसे काम करवाए जाते थे।

वह लगातार 12-17 घंटों तक काम करता था। इसके बदले उसे ठीक से खाना भी नहीं दिया जाता था। साथ ही मेडिकल केयर और पढ़ाई की सुविधा से उसे दूर रखा गया। कपल पीड़ित पर दुकान में लगे कैमरे के जरिए नजर रखता था। उसे वापस भारत जाने की इजाजत नहीं दी जाती थी।

संपत्ति-जायदाद जब्त करने की धमकी दी थी
पीड़ित का वीजा एक्सपायर होने के बाद हरमनप्रीत से जबरदस्ती उसकी शादी कुलबीर कौर से कर दी। इसके बाद उसे धमकी दी गई कि अगर उसने भागने की कोशिश की तो कुलबीर उसके परिवार का पूरा पैसा और जायदाद ले लेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ मिले सबूत से यह भी पता चला कि वे पीड़ित रिश्तेदार के साथ मारपीट भी करते थे। उन्होंने उसके बाल खींचे थे और लात भी मारी थी। इसके अलावा जब पीड़ित ने छुट्टी मांगी थी तो उसे बंदूक दिखाकर जान से मारने की भी धमकी दी गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.