क्यों गिर रही है कीमत?
ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडस्ट्री के अधिकारियों ने कहा कि फ्यूचर्स कीमतें फिजिकल मार्केट की मौजूदा स्थितियों को नहीं दर्शाती हैं। सप्लायर फ्यूचर्स कीमतों के ऊपर $20 प्रति बैरल तक का प्रीमियम मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिजिकल मार्केट टाइट है। इसका मुख्य कारण यह है कि खाड़ी देशों से सप्लाई सीमित है।ब्रेंट फ्यूचर्स कीमत वह कीमत है जिस पर फ्यूचर्स मार्केट में डिलीवरी के लिए एक स्टैंडर्ड कॉन्ट्रैक्ट का ट्रेड होता है। फिजिकल मार्केट की ऊंची कीमतें रिफाइनर की खरीद लागत को बढ़ा देती हैं। क्रूड खरीद के सौदे आमतौर पर डिलीवरी से लगभग दो महीने पहले तय किए जाते हैं।



