चीन का मुकाबला करने के लिए पाताल से 'संजीवनी' लाएगा भारत, जानिए क्या है प्लान?

Updated on 01-08-2025 03:01 PM
नई दिल्लीरेयर अर्थ और क्रिटिकल मिनरल्स की ग्लोबल सप्लाई चेन पर चीन का दबदबा है। उनसे भारत और दुनिया के कई देशों को इनकी सप्लाई रोक दी है या सीमित कर दी है। इससे इंडस्ट्री के लिए संकट पैदा हो गया है। अब भारत इस सेक्टर में आत्मनिर्भर बनने के लिए हाथपांव मार रहा है। कई तरह के विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। इसमें समुद्र के भीतर रेयर अर्थ यानी दुर्लभ खनिजों की खोज और उत्खनन शामिल है। इसके लिए भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अर्जी देने पर विचार कर रहा है।

मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक अरब सागर से रेयर अर्थ और क्रिटिकल मिनरल्स निकालने के लिए सरकार यूएन को अप्रोच करने पर विचार कर रही है। सरकार अरब सागर में 10 हजार वर्ग किमी एरिया में एक्सप्लोरेशन का अधिकार चाहती है और इसके लिए इंटरनेशनल सीबेड अथॉरिटी को अप्रोच करने की तैयारी में है। साथ ही इन्हें निकालने और प्रोसेस करने की टेक्नोलॉजीज पर भी काम चल रहा है। इस कवायद का मकसद चीन पर निर्भरता कम करना है।

चीन पर कम होगी निर्भरता

मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस को पहले ही बंगाल की खाड़ी में 0.75 मिलियन वर्ग किमी और अरब सागर में 10,000 वर्ग किमी एरिया अलॉट किया जा चुका है। भारत ने हिंद महासागर में सर्वे किया था और वहां उसे कोबाल्ट, निकल, कॉपर और मैगनीज के खनिज मिले हैं। मॉरीशस के पास भी समुद्र में कॉपर, कोबाल्ट, प्लेटिनम और गोल्ड पाया गया है। जानकारों का कहना है कि अब सबसे बड़ी चुनौती पर्यावरण को बचाते हुए इनको निकालने की है। इसके लिए भारत के पास अभी टेक्नोलॉजी नहीं है और इसे विकसित करने में कुछ समय लग सकता है।
भारत और चीन के साथ-साथ फ्रांस और साउथ कोरिया भी रेयर अर्थ को समुद्र की सतह से निकालने के लिए सुरक्षित तकनीक विकसित करने में लगे हैं। भारत के पास दुनिया का पांचवां बड़ा रेयर अर्थ भंडार है जो करीब 69 लाख टन का है। लेकिन रिफाइनिंग और मैग्नेट प्रॉडक्शन में भारत अभी बहुत पीछे है। अगर भारत इसका सही तरीके से फायदा उठाने में सफल रहा तो उसे चीन से आयात पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.