चीन, रूस जैसा नहीं, भविष्य का सुपरपावर है भारत... फिनलैंड के राष्ट्रपति ने ट्रंप को दी नसीहत, यूरोप से कहा- मजबूत संबंध बनाएं

Updated on 24-09-2025 03:18 PM
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने एक महीने में दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत को लेकर नसीहत दी है। उन्होंने एक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति को भारत से संबंध बिगाड़ने को लेकर सावधान किया है। फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि वो भारत को चीन और रूस के साथ नहीं रखते हैं। उन्होंने चीन और रूस को एक साथ रखा और उन्हें बहुत हद तक एक समान बताया, लेकिन उन्होंने कहा कि भारत, चीन और रूस के जैसा नहीं है, इसीलिए पश्चिमी देशों को भारत के साथ और मजबूती से संबंध बनाने चाहिए।

स्टब ने एक इंटरव्यू में कहा कि "वहां एक बहु-पक्षीय विदेश नीति अपनाई जा रही है। मुझे लगता है कि रूस और चीन के बीच सीधा संबंध है। 1990 के दशक की शुरुआत में चीन और रूस की अर्थव्यवस्थाएं समान आकार की थीं, लेकिन अब चीन दस गुना से भी ज्यादा बड़ा है। और वास्तव में, तेल की खरीद, गैस की खरीद और तकनीकी आदान-प्रदान के जरिए, रूस को युद्ध छेड़ने का मौका मिलता है, इसलिए दोनों देशों के बीच बहुत गहरा संबंध है।"
भारत को लेकर यूरोप और अमेरिका को नसीहत
इसके अलावा उन्होंने कहा कि "और हां, भारत यूरोपीय संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका का भी बहुत करीबी सहयोगी है, इसलिए मैं उन्हें एक ही श्रेणी में नहीं रखूंगा, लेकिन भारत स्पष्ट रूप से एक उभरती हुई महाशक्ति है। इसकी जनसांख्यिकी मजबूत है। इसकी अर्थव्यवस्था इसके पक्ष में है और मैं हमेशा यह तर्क देता हूं, कि पश्चिमी देशों के लिए भारत के साथ जुड़ना और उनके साथ काम करना बहुत जरूरी है।" यह पहली बार नहीं है जब फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब ने भारत के साथ ज्यादा सहयोगात्मक रुख का संकेत दिया है। उन्होंने तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन में भी भाग लिया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भाग लिया था। इस कार्यक्रम में मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग के बीच की मुलाकात ने पश्चिमी देशों और दुनिया भर के एक्सपर्ट्स को चौंका दिया था।
स्टब ने इंटरव्यू के दौरान संकेत दिया कि एससीओ में उन्होंने जो कुछ भी देखा, वह लंबे समय से चल रहा था। उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ की एकता को कमजोर करने की कोशिश की गई है और "विशेष रूप से भारत जैसे ग्लोबल साउथ के साथ ज्यादा सम्मानजनक विदेश नीति" रखे बिना वे (पश्चिमी देश) यह खेल हार जाएंगे। स्टब ने माना कि SCO जैसे मंच पश्चिमी देशों को यह याद दिलाने के लिए हैं कि ग्लोबल साउथ, खासकर भारत के साथ गरिमापूर्ण, सम्मानजनक और सक्रिय कूटनीति के बिना पश्चिम अपनी पकड़ ढीली कर देगा और मौजूदा वैश्विक व्यवस्था धीरे-धीरे टूट जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.