'भारत ISI से डरा हुआ है', शेख हसीना के बेटे ने पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी पर दी चेतावनी तो बौखलाया पाकिस्‍तान

Updated on 07-08-2026 01:14 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे भारत के संपर्क में है, इसलिए भारत जैसे आरोप उनके देश की एजेंसी पर लगा रहे हैं। इसमें हकीकत में कोई सच्चाई नहीं है। दरअसल 5 अगस्त को दिल्ली से शेख हसीना की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में ढाका में आईएसआई के प्रभाव का मुद्दा उठा था, जिस पर इस्लामाबाद से यह प्रतिक्रिया आई है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी से सवाल किया गया कि शेख हसीना के बेटे साजिब वाजेद ने ढाका में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के दखल का आरोप लगाया है। इस पर ताहिर ने कहा कि बांग्लादेश की राजनीतिक पार्टियों के आपसी आरोपों से पाकिस्तान को कोई मतलब नहीं है। पाकिस्तान उनके अंदरुनी मामले में दखल नहीं देगा। जहां तक शेख हसीना या उनके बेटे की बात है तो भारत से नजदीकी की वजह से वह ऐसी बात कर रहे हैं।

हसीना के बेटे ने क्या कहा है

शेख हसीना के अमेरिका में रहने वाले बेटे साजिब ने 5 अगस्त को वर्चुअल प्रेस मीट में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ISI को बांग्लादेश में खुली छूट मिली हुई है। साजिब ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) का बांग्लादेश में काफी ज्यादा प्रभाव है।साजिब ने प्रेस मीट में बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान की ISI बांग्लादेश में काम कर रही है। हमारी सरकार में गिरफ्तार किए गए सैकड़ों मिलिटेंट रिहा हो गए हैं। यह भारत और दुनिया के लिए एक समस्या है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के फैसलों से आतंकवादियों का अगला ग्रुप बांग्लादेश से आ सकता है।

बांग्लादेश ने क्या कहा है

शेख हसीना की नई दिल्ली में मीडिया से की गई बातचीत से बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार नाखुश है। बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय ने बुधवार देर रात एक बयान जारी कर पूर्व पीएम हसीना को भगोड़ा करार देते हुए उनके बयानों से दोनों देशों के संबंधों को नुकसान पहुंचाने की बात कही है।बांग्लादेश सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि फरार व जनसंहार करने वाली शेख हसीना को नई दिल्ली में मीडिया से लाइव बातचीत करने की अनुमति दी गई, जहां उन्होंने और उनके सहयोगियों ने बांग्लादेश और उसके लोगों के खिलाफ जहरीला हमला बोला।पिछले दो साल से भारत में हैं।

शेख हसीना का बयान

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुधवार को कहा कि वह दिसंबर में भारत में अपने निर्वासन से देश लौटने की योजना बना रही हैं, भले ही उन्हें 2024 में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसक कार्रवाई के मामले में बांग्लादेश में मौत की सजा का सामना करना पड़ रहा हो।

नई दिल्ली में अपनी सरकार को गिराने वाले विद्रोह की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर एक कार्यक्रम में ऑडियो संदेश के जरिए हसीना ने कहा कि मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोपों में अपनी गैर-मौजूदगी में दोषी ठहराए जाने के बावजूद अपनी मर्जी से लौटना अपने लोगों के प्रति उनका कर्तव्य है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
Advt.