भारत ने बनाया P4M ग्रुप, क्या संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सुधार का रास्ता होगा साफ? दुनिया में बढ़ा दबदबा
Updated on
24-09-2026 12:11 PM
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने सोमवार को न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली के दौरान पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) समिट की सह-अध्यक्षता की है। ऑस्ट्रेलिया, बारबाडोस, ब्राजील, कनाडा, यूरोपियन यूनियन और केन्या के साथ भारत P4M पहल के शुरुआती सह-प्रायोजकों में है। यह दिल्ली की ग्लोबल ऑर्डर में बदलाव की वकालत करते हुए अपने डिप्लोमैटिक विकल्पों को बढ़ाने की कोशिश है।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, इससे दिल्ली को इस मंच की भविष्य की दिशा तय करने में सीधी भूमिका मिली है। समिट में जयशंकर ने कहा कि हम ऐसे समय में मिल रहे हैं जब ग्लोबल ऑर्डर दबाव में है। कुछ दशकों से दुनिया में लगातार रीबैलेंसिंग (संतुलन में बदलाव) देखी जा रही है, जो लंबे समय से अपेक्षित एक स्ट्रक्चरल बदलाव था। बहुत ज्यादा कॉम्पिटिशन, जियोपॉलिटिकल तनाव और संघर्षों ने इसे पूरी तरह से अलग रूप दे दिया है।
क्या है ग्रुप का उद्देश्य
P4M के संस्थापक सदस्यों का कहना है कि इस पहल का मकसद जियोपॉलिटिकल ध्रुवीकरण और मल्टीलेटरल सिस्टम पर बढ़ते दबाव के बीच 'विभाजन के बावजूद गठबंधन बनाना' है। इस ग्रुप ने UN में सुधार, सप्लाई चेन की मजबूती, व्यापार, फाइनेंस, नई टेक्नोलॉजी और क्लाइमेट चेंज जैसे मुद्दों पर मिलकर काम करने का वादा किया है।
दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के पूर्व प्रोफेसर स्वर्ण सिंह का कहना है कि भारत इसका इस्तेमाल पश्चिमी या गैर-पश्चिमी गुटों में बंधे बिना, मुद्दों पर आधारित गठबंधन बनाने के लिए कर सकता है। P4M के संस्थापक घोषणापत्र में सदस्य देशों ने मौजूदा मल्टीलेटरल व्यवस्था को बदलने के बजाय उसमें सुधार करने का संकल्प लिया है।
भारत के लिए अहमियत
स्वर्ण सिंह ने कहा कि भारत जैसी मध्यम शक्ति वाले देशों के लिए, रणनीतिक स्वायत्तता अब प्रतिस्पर्धी गुटों के बीच किसी एक को चुनने के बजाय, कई ओवरलैपिंग नेटवर्क रखने पर निर्भर करती है। P4M का अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ा स्वरूप इसलिए अहम है क्योंकि इसने यूरोप, एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और प्रशांत क्षेत्र के देशों को एक साथ जोड़ा, बिना उन्हें वाशिंगटन या बीजिंग के खिलाफ किसी गुट में शामिल किए।
सिंह के मुताबिक, 'इससे भारत जैसे देशों के लिए कूटनीतिक गुंजाइश बनती है जो गुट-राजनीति से बचते हुए अपनी साझेदारियों में विविधता लाना चाहते हैं।इस फaरम की उपयोगिता उसके घोषणापत्रों के बजाय उसके कामों पर निर्भर करेगी। अपने संबोधन में जयशंकर ने क्लाइमेट एक्शन, उभरती हुई टेक्नोलॉजी, डेवलपमेंट फाइनेंस, आतंकवाद से मुकाबला और सप्लाई चेन की मजबूती पर जोर दिया है।'
भारत लगातार मल्टीलेटरल सुधारों, खासकर सुरक्षा परिषद में सुधारों की वकालत करता रहा है, ताकि ग्लोबल साउथ को ज्यादा प्रतिनिधित्व मिल सके।
फर्वा आमिर
नया गुट के गठन का समय
P4M का पहला शिखर सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है, जब 15 देशों वाली UN सुरक्षा परिषद गहरे मतभेदों से जूझ रही है। UN के पांच स्थायी और वीटो का अधिकार रखने वाले सदस्यों- चीन, फ्रांस, रूस, यूके और अमेरिका के बीच तीखे मतभेदों के कारण अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने की कोशिशें मुश्किल हो गई हैं।
न्यूयॉर्क में एशिया सोसाइटी पॉलिसी इंस्टीट्यूट में साउथ एशिया इनिशिएटिव्स की डायरेक्टर फर्वा आमिर ने कहते हैं, 'P4M उन सभी बातों के अनुरूप है जिनका भारत समर्थन करता रहा है, जिसमें मल्टीलेटरल सुधार भी शामिल हैं। इसलिए इसमें भारत की भागीदारी कोई हैरानी की बात नहीं है। भारत के पास दूसरे मंच भी हैं लेकिन यह मंच दिल्ली को ज्यादा अंतरराष्ट्रीय प्रभाव दिलाता है।
नए ग्रुपिंग से ठोस नतीजे पाने के लिए शुरुआत में ही कोई कामयाबी मिलनी चाहिए और लगातार कमिटमेंट बना रहना चाहिए, चाहे वह क्लाइमेट का मुद्दा हो या UN में सुधार का। एशियाई देशों के लिए इस ग्रुपिंग के कामयाब होने का असली इम्तिहान यही होगा।
आमिर
भारत बना रहा नेटवर्क
भारत की अशोका यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर उदय चंद्र ने कहा कि मिडल पावर्स बड़ी ताकतों की आपसी खींचतान में फंसती जा रही हैं लेकिन वे हर मुद्दे पर एक ही पक्ष चुनने की न तो इच्छा रखती हैं और ना ही उन्हें इसकी जरूरत है। वे ऐसे लचीले गठबंधन पसंद करते हैं, जो व्यापार, सप्लाई चेन, क्लाइमेट चेंज, AI गवर्नेंस या इंटरनेशनल संस्थाओं में सुधार जैसे मुद्दों पर जरूरत के हिसाब से नए सिरे से बन सकें।
चंद्र ने कहा कि भारत द्विपक्षीय रिश्तों का मजबूत नेटवर्क बना रहा है। भारत ने सिंगापुर, मलेशिया, वियतनाम, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ संबंध गहरे करने की कोशिश की है। आने वाले सालों में सप्लाई चेन में और झटकों की आशंका को देखते हुए ये अलग-अलग तरह के रिश्ते मल्टीपोलर दुनिया में किसी एक इकोनॉमिक कॉरिडोर या बड़ी ताकत पर निर्भरता कम करते हैं।
P4M भारत और अन्य 'मिडल पावर्स' के लिए स्ट्रैटेजिक ऑटोनॉमी (रणनीतिक स्वायत्तता) का एक और जरिया बनेगा, क्योंकि वे अमेरिका और चीन के बीच बंटी दुनिया में अपना रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
उदय चंद्र
विश्वसनीयता बड़ी चुनौती
स्वर्ण सिंह के मुताबिक, भारत की पार्टनरशिप हिंद महासागर को दक्षिण-पूर्व एशिया और व्यापक इंडो-पैसिफिक से जोड़ रही हैं। भारत को अपनी डिप्लोमैटिक एक्टिविज्म (राजनयिक सक्रियता) को संस्थागत और ठोस नतीजों में बदलना होगा। इसका मतलब पब्लिक गुड्स (सार्वजनिक भलाई की चीजों) का भरोसेमंद प्रोवाइडर बनना है।
मध्यम दर्जे की ताकतों के बीच भारत की विश्वसनीयता इस बात पर कम निर्भर करेगी कि वह कितनी साझेदारियों की घोषणा करता है या उनमें शामिल होता है। बल्कि इस बात पर ज्यादा निर्भर करेगी कि साझेदार भारत को एक ऐसे देश के तौर पर देखते हैं या नहीं जो भरोसेमंद और उपयोगी है और जो बिना किसी दबदबे की भावना के गठबंधन बनाता है।
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…