श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय एवं विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Updated on 17-08-2024 12:49 PM

कोरबा। श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय एवं श्री अग्रसेन कन्या विद्यालय में उत्साह एवं देश भक्ति के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं वरिष्ठ नागरिक विश्वनाथ भोपालपुरिया ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, अग्रसेन शिक्षण समिति महाविद्यालय के अध्यक्ष सुनील जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रसेन शिक्षण समिति स्कूल के अध्यक्ष सी.ए. अखिलेश अग्रवाल ने की।

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय एवं अग्रसेन कन्या विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओंं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित व्यवसायी विश्वनाथ भोपालपुरिया ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान अपने संक्षेप उद्बोधन में उन्होंने उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए छात्र-छात्राओं को आजादी का महत्व समझाया। उन्होंने यह भी कहा कि आज के युग में प्रत्येक व्यक्ति के लिए शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई में ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही कम्प्यूटर का ज्ञान भी अत्यंत आवश्यक है क्योंकि आज का युग कम्प्यूटर का युग है। बच्चों को मोबाईल और टीवी से दूर रहने की भी हिदायत दी।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने अपने उद्बोधन की शुरूआत में देश के आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने मातृभूमि के प्रति दायित्व की निर्वहन के लिए कटिबद्ध रहे। कार्यक्रम को अग्रसेन शिक्षण समिति महाविद्यालय के अध्यक्ष सुनील जैन ने

भी संबोधित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष रूप से अग्र्रवाल सभा के सचिव गोपाल अग्रवाल, श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के सचिव पवन अग्रवाल, श्री अग्रसेन कन्या विद्यालय के सचिव त्रिलोकीनाथ बजाज, अनुप अग्रवाल, राजेश केडिया, गजानंद अग्रवाल, इंजी. राज अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल (अधिवक्ता), कीर्ति अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार झा, श्री अग्रसेन कन्या विद्यालय की प्राचार्या शोभा सोनी सहित बड़ी संख्या में शिक्षण संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं व आमजन उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.