शासकीय स्कूल छपोरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Updated on 17-08-2026 04:50 PM
बिलाईगढ़। ब्लॉक मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत छपोरा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, अमर शहीदों और तिरंगे की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद सरपंच श्रीमती आरती विकास निराला ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने शाला परिसर से ग्राम पंचायत भवन तक प्रभात फेरी निकाली। पंचायत भवन पहुंचने पर सरपंच एवं पंचों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने पूरे गांव का भ्रमण किया और वापस शाला परिसर पहुंचे।


विद्यार्थियों ने दिया देशभक्ति और जागरूकता का संदेश
शाला परिसर में विद्यार्थियों ने साहित्यिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस मनाने के उद्देश्य, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और देश के सामने आने वाली भविष्य की चुनौतियों पर विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। साथ ही इन चुनौतियों का सामना करने के लिए जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक यादराम हिरवानी ने किया, जबकि रमा महिलांगे ने आभार व्यक्त किया। साहित्यिक कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन के तहत पोहा वितरित किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों को प्रसाद भी बांटा गया।


कार्यक्रम में विकास निराला, रामरतन हिरवानी, साधुराम हिरवानी, पुरुषोत्तम केवट, पुरुषोत्तम हिरवानी, ब्यास नारायण निराला, उतरा खूंटे, हरिशंकर निराला, घनश्याम निराला, गेंदराम हिरवानी, नरेंद्र हिरवानी, मनीष हिरवानी, किशन हिरवानी, रघु हिरवानी सहित शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.