
विधायक मंडावी ने शुक्रवार (7 नवंबर) को सहकारी समिति कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। संघ ने उन्हें अपनी चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि बस्तर संभाग के कर्मचारी विषम परिस्थितियों में काम करते हुए शासन की योजनाओं को किसानों तक पहुंचा रहे हैं। उनकी चार सूत्रीय मांगें पूरी तरह उचित हैं और सरकार को इस पर तुरंत सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
मंडावी ने इस बात पर जोर दिया कि प्रदेश की 2058 सहकारी समितियां ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों और उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने राज्य सरकार से इन समितियों से जुड़े कर्मचारियों की न्यायोचित वेतनमान, सुरक्षा व्यय में वृद्धि और नियमितीकरण जैसी मूलभूत मांगों को जल्द पूरा करने का आग्रह किया।
संघ की चार प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं: