भूपेश राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाएं- विष्णुदेव

Updated on 01-04-2022 05:18 PM

रायपुर    छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में मनरेगा मजदूरी 11 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 204 रुपये किये जाने को अपर्याप्त बताये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भूपेश बघेल केंद्र सरकार की हर बेहतर पहल पर असंतोष जाहिर करने की बीमारी के शिकार हैं। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता भी बढ़ा दिया है। बघेल और उनकी पार्टी के नेता महंगाई का रोना रोते हैं तो वे राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता तत्काल प्रभाव से बढ़ाने की हिम्मत दिखाएं।

 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि मनरेगा मजदूरी में 11 रुपये की वृद्धि भूपेश बघेल को ऊंट के मुंह में जीरा लग रही है। वे चाहते हैं कि केंद्र सरकार उनके तरीके से काम करे तो उन्हें समझना चाहिए कि यह मां बेटे की सरकार नहीं है। मोदी सरकार देश की जनता की सरकार है। वह देश के सभी राज्यों की स्थिति के अनुरूप व्यवस्था निर्धारित करती है।

 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भूपेश बघेल को हर मामले की तरह इसमें भी छत्तीसगढ़ की उपेक्षा का सपना दिख रहा है तो उन्हें यह भी देख लेना चाहिए कि भाजपा शासित मध्यप्रदेश में भी मनरेगा मजदूरी की दर 204 रुपये ही है। फिर वे छत्तीसगढ़ को आखिरी पायदान पर कैसे बता सकते हैं। केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के हित में हमेशा पहल करती है लेकिन भूपेश बघेल केंद्रीय योजनाओं पर कांग्रेस की लूटमार शैली लागू कर देते हैं। कांग्रेस के जनप्रतिनिधि लूटो खाओ की अपनी आदत के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास योजना तक में गरीबों की गाढ़े पसीने की कमाई लूट रहे हैं। भूपेश बघेल सरकार इन कांग्रेसी लुटेरों को संरक्षण दे रही है। छत्तीसगढ़ को कांग्रेस ने लूट का अड्डा बना दिया है। मनरेगा में भी भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। जिसे देखने की जगह भूपेश बघेल अपनी आंखों पर पट्टी बांध लेते हैं।

 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भेजे जा रहे जनता के राशन में भूपेश बघेल गोलमाल कराकर 16 सौ करोड़ की गफलत कर चुके हैं। क्या कांग्रेस ने इसी रकम से उत्तर प्रदेश में दो सीटें जीतने लाखों रुपए में एक- एक वोट खरीदा है?

 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भूपेश बघेल हद दर्जे की राजनीतिक कलाबाजी दिखाना बंद करें और गोबर खरीदी की दर 05 रुपये प्रति किलो करने के साथ ही राज्य के कर्मचारियों तथा पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ाएं। राजनीतिक रोना गाना उनके किसी काम नहीं आने वाला।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2025
बलौदाबाजार, आबकारी आयुक्त श्याम धावड़े के निर्देश एवं कलेक्टर दीपक सोनी व उपायुक्त आबकारी अनिमेष नेताम के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 34 हजार मूल्य का हाथभट्ठी कच्ची…
 01 May 2025
रायपुर।  डबल इंजन की सरकार कैसे बदलाव लाती हैं इसका उदाहरण रायपुर के मोवा में रहने वाली भुनेश्वरी साहू के जीवन में देख सकते हैं। उनके जीवन में किस तरह से…
 01 May 2025
रायपुर।  संभागायुक्त महादेव कावरे ने संभागीय कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों और जमीनी स्तर की समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक…
 01 May 2025
सारंगढ़ बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तीर्थयात्रियों के जत्था को कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में सारंगढ़ बिलाईगढ़…
 01 May 2025
अम्बिकापुर।  कलेक्टर विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने विकासखण्ड उदयपुर के अत्यंत सुदूर ग्राम खुझी का दौरा किया। यह वही खुझी गांव है, जहां गत जुलाई माह…
 01 May 2025
सारंगढ़ बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल के सारंगढ़ प्रवास के दौरान उनके मुख्य आतिथ्य में कलेक्टर कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अध्यक्ष…
 01 May 2025
रायपुर,  प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मई दिवस) के अवसर पर श्रमवीरों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने सभी…
 01 May 2025
बीजापुर। बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी की एथलेटिक्स खिलाड़ी संतोषी भण्डारी का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण  (SAI)  के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस  (NCOE) भोपाल के लिए किया गया है। यह चयन भारतीय खेल…
 01 May 2025
धमतरी। शासन द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को पुनः प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज नगर निगम महापौर  रामू रोहरा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति…
Advt.