झाल में किसान सूचना केंद्र का उद्घाटन

Updated on 21-11-2024 01:19 PM

बेमेतरा। ग्राम झाल में कृषि महाविद्यालय के चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा रावे प्रोग्राम के अंतर्गत किसान सूचना केंद्र का उद्घाटन व कृषि गोष्टि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर, रावे इंचार्ज डॉ. असीत कुमार पांडेय, मृदा विज्ञान से डॉ. टी.डी. साहू, कृषि अभियांत्रिकी विभाग से डॉ. उमेश कुमार ध्रुव, शस्य विज्ञान विभाग से डॉ. हेमलता निराला, डॉ. साक्षी बजाज उद्यानिकी विभाग से डॉ. कुंती बंजारे, पादप कार्यिकी विभाग से डॉ. नूतन सिंह और ग्राम झाल की प्रधान पिंकी नंदकिशोर वर्मा व ग्राम के किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के अधिष्ठाता व सरपंच द्वारा रिबन काट कर के हुई, तत्पश्चात विशेषज्ञों द्वारा किसानों के प्रश्नों का समाधान बताया गया। किसानों में उत्साह देखा गया और इस गोष्टि में विद्यार्थी किसान व विशेषज्ञों के माध्यम बने।

इस अवसर पर डॉ. संदीप भंडारकर ने कहा कि किसान सूचना केंद्र का उद्घाटन किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह केंद्र किसानों को कृषि संबंधी जानकारी प्रदान करेगा और उनकी समस्याओं का समाधान करेगा। डॉ. असीत कुमार पांडेय ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के अलावा जमीनी स्तर के किसानों के समस्याओं की जानकारी होगी, व उनकी संचार क्षमता का विकास होगा। ग्राम झाल के किसानों ने कहा कि किसान सूचना केंद्र का विद्यार्थियों द्वारा उद्घाटन ग्राम झाल के किसानों के लिए उत्कृष्ट कार्य है, और हमें वैज्ञानिक विधियों व नए तकनीकों की जानकारी व हमारे समस्याओं का समाधान मिलेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी जानकारी प्रदान करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.