जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Updated on 17-05-2024 06:25 PM

सूरजपुर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कमलेश नंदनी साहू के मार्गदर्शन में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिले में किया जा रहा है। इसका शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कमलेश नंदनी साहू की उपस्थिति में अग्रसेन स्टेडियम सूरजपुर में किया गया।

खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष जिला स्तरीय खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 16 मई से 06 जून तक किया जा रहा है। 21 दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में सब जूनियर व जूनियर वर्ग के बालक व बालिका प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते है। यह शिविर प्रतिदिन प्रातः 06 से 08 एवं सायं 05 से 07 बजे तक आयोजित किया जायेगा, जोकि पूर्णतः निःशुल्क है। शिविर के समापन अवसर पर 21 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खेल विधाओं के प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया जायेगा।



इस प्रशिक्षण शिविर में फुटबॉल खेल के प्रशिक्षक राम बहादुर लामा, क्रिकेट के प्रशिक्षक एस.के.स्वाई व अमित मित्तल, वॉलीबॉल के प्रशिक्षक राजनाथ गुप्ता, भागेरथी व कुमारी चन्द्रावती, ताइक्वांडो के प्रशिक्षक आकाश सोनवानी, कराटे के प्रशिक्षक चंदन चौहान, बैडमिंटन के प्रशिक्षक प्रसिद्ध गोस्वामी, वुषू के प्रशिक्षक लालजी यादव, एथलेटिक्स के प्रशिक्षक शैलेश द्विवेदी, कबड्डी के प्रशिक्षक सहदेव राम रवि, खो-खो के प्रशिक्षक बालेन्द्र साहू, टेबल टेनिस के  प्रशिक्षक  श्रीमती सुनैना जायसवाल एवं तैराकी के प्रशिक्षक राम सिंह व वेद राजवाड़े द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण सुविधानुसार अलग-अलग जगहों पर संचालित किया जा रहा है, जिसमें फुटबॉल का प्रशिक्षण लटोरी व हर्रा टिकरा, क्रिकेट का प्रशिक्षण अय्यप्पा ग्राउंड विश्रामपुर, बैडमिंटन व टेबल टेनिस का प्रशिक्षण इंडोर हॉल कॉलेज रोड के समीप तथा तैराकी, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, ताइक्वांडो, वुषू व कराटे का  प्रशिक्षण  अग्रसेन   स्टेडियम सूरजपुर में दिया जायेगा। औपचारिक उद्घाटन समारोह में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कमलेश नंदनी साहू, डी.एस.पी.श्री.रामश्रृंगार यादव, खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय, सहा.जिला क्रीड़ा अधिकारी शरदेन्दु कुमार शुक्ल, क्रिकेट संघ सूरजपुर से अजय नायर, एस.के.स्वाई, धनवीर सिंह, अनुपम फिलिप, उग्रसेन केसरी, अमित मित्तल सहित सभी खेलों के पदाधिकारी, खेल प्रषिक्षक, खिलाड़ी, प्रेस मीडिया के साथी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंच संचालन बालेन्द्र साहू द्वारा किया गया। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.