पीएम नरेंद्र मोदी का किस बैंक में है खाता और कहां करते हैं निवेश, यहां जानिए हरेक डिटेल

Updated on 15-05-2024 02:03 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने इसके लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान जमा किए गए हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति का पूरा लेखा जोखा दिया है। मोदी के 10 साल के कार्यकाल में देश की इकॉनमी दुनिया में 10वें से पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। इस दौरान शेयर मार्केट में भी तगड़ी तेजी देखने को मिली है। लेकिन मोदी के चुनावी हलफनामे के मुताबिक वह निवेश के पारंपरिक तरीकों में यकीन करते हैं। उन्होंने एफडी और डाकघर योजनाओं में निवेश किया है। उनकी चल संपत्ति 3.02 करोड़ रुपये है और उनके पास केवल 52,920 रुपये कैश है। पीएम के पास अपना खुद का कोई मकान नहीं है। साथ ही उनके पास कोई गाड़ी भी नहीं है।

चुनावी हलफनामे के मुताबिक 2018-19 में प्रधानमंत्री की टैक्सेबल इनकम 11 लाख रुपये थी जो 2022-23 में बढ़कर 23.5 लाख रुपये हो गई। मोदी ने बैंक डिपॉजिट और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) में निवेश किया है। उनके पास एसबीआई में 2.85 करोड़ की एफडी है। साथ ही उनका NSC में 9.12 लाख रुपये का निवेश है। NSC एक डाकघर योजना है। इसमें सालाना 7.7 फीसदी ब्याज के साथ आईटी कानून की धारा 80सी के तहत टैक्स बेनिफिट मिलता है। इसमें पांच साल का लॉक-इन पीरियड होता है और इसमें शुरुआती निवेश 1,000 रुपये है। एफडी और एनएससी में मोदी का निवेश करीब तीन करोड़ रुपये है। हलफनामे के मुताबिक पीएम मोदी के पास सोने की चार अंगूठियां हैं जिनकी कीमत 2,67,750 रुपये है।

चुनावी हलफनामे के मुताबिक 2018-19 में प्रधानमंत्री की टैक्सेबल इनकम 11 लाख रुपये थी जो 2022-23 में बढ़कर 23.5 लाख रुपये हो गई। मोदी ने बैंक डिपॉजिट और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) में निवेश किया है। उनके पास एसबीआई में 2.85 करोड़ की एफडी है। साथ ही उनका NSC में 9.12 लाख रुपये का निवेश है। NSC एक डाकघर योजना है। इसमें सालाना 7.7 फीसदी ब्याज के साथ आईटी कानून की धारा 80सी के तहत टैक्स बेनिफिट मिलता है। इसमें पांच साल का लॉक-इन पीरियड होता है और इसमें शुरुआती निवेश 1,000 रुपये है। एफडी और एनएससी में मोदी का निवेश करीब तीन करोड़ रुपये है। हलफनामे के मुताबिक पीएम मोदी के पास सोने की चार अंगूठियां हैं जिनकी कीमत 2,67,750 रुपये है।

कमाई का जरिया

हलफनामे के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आय का मुख्य जरिया सरकार से मिलने वाला वेतन और सेविंग्स पर मिलने वाला ब्याज है। फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में उन्होंने 3 लाख 33 हजार 179 रुपये का इनकम टैक्स भरा। गुजरात के गांधीनगर के स्टेट बैंक के अकाउंट में पीएम मोदी के पास 73 हजार 304 रुपये डिपॉजिट है। वहीं वाराणसी के बैंक अकाउंट में कुल 7,000 रुपये जमा हैं। इस हलफनामे में पीएम मोदी ने अपने पिछले पांच साल की इनकम का भी लेखाजोखा दिया है। साल 2018-19 में उनकी आय 11,14,230 रुपये, 2019-20 में 17,20,760 रुपये, 2020-21 में 17,07,930 रुपये, 2021-22 में 15,41,870 रुपये और 2022-23 में 23,56,080 रुपये रही। पीएम मोदी ने शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में कोई इंवेस्टमेंट नहीं किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
 21 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से…
 21 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
 21 April 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
 21 April 2026
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…
Advt.