सुशासन के 2 वर्षों में आधारभूत आवश्यताओं को धरातल में लाने की मिल रही कामयाबी

Updated on 29-12-2025 12:24 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़। जिले के निर्माण हुए 3 वर्ष बीत गए, जिसमें सुशासन के 2 वर्षों के कार्यों को धरातल में पूरा करने का कार्य पिछले 9 माह से कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के नेतृत्व में किया जा रहा है जिससे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले ने अपनी नई पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की है।

सारंगढ़ से सराईपाली रोड मरम्मत नेशनल हाइवे मरम्मत पूर्ण

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सीमा टिमरलगा से सराईपाली रोड में अंतिम गांव तक नेशनल हाइवे का मरम्मत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसमें बीच बीच में रोड को सीधा करने का कार्य शेष है। इसी प्रकार दानसरा से टिमरलगा के रोड में दरारे भी मरम्मत होंगे। आगामी दिनों में ये कार्य पूरे होंगे।  

सारंगढ़ से बलौदाबाजार नेशनल हाइवे सड़क मरम्मत

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निरंतर बैठक और रणनीति से सारंगढ़ से बलौदाबाजार रोड में नेशनल हाइवे सड़क मरम्मत का कार्य किया गया।

सारंगढ़ हरदी दानसरा बायपास एनएच सड़क निर्माण

सारंगढ़ से हरदी और दानसरा बायपास का नेशनल हाइवे का नया सड़क का अंतिम डामरीकरण हो गया जिसे विगत 2 माह में काम कराया गया है। इस दौरान जल जीवन मिशन का नाली निर्माण, वन विभाग द्वारा पेड़ कटाई, नगरपालिका सारंगढ़ का पाईप मरम्मत सहित विद्युत खम्भो और ट्रांसफार्मर का व्यवस्थापन शामिल था।  दानसरा में अवैध कब्ज़ा को हटाया गया और नाली निर्माण चल रहा है, जिसके कारण 400 मीटर का काम शेष है।

जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में डॉक्टरों की व्यवस्था

जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की व्यवस्था जैसे सिविल सर्जन, शिशु रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ सहित प्रति बुधवार को मेडिकल बोर्ड बैठने की सुविधा सहित कई प्रकार के निशुल्क जांच और डायलीसिस सुविधा उपलब्ध है।

खेलभांठा मैदान के 2 ओर लोहे की जाली, गेट और स्टेज निर्माण

जिला मुख्यालय सारंगढ़ के किसी भी बड़े आयोजन और खिलाड़ियों के लिए एक मात्र स्थान खेलभांठा मैदान है, जिसमें राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त और 26 जनवरी के मुख्य समारोह निश्चित है, जो खुला था। खिलाड़ियों को इससे परेशानी होती थी। इन सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने 2 दिशा में लोहे की जाली और गेट लगवाया। स्टेज का निर्माण चल रहा है जिससे बरसात के दिनों में भी पंडाल की जरूरत नहीं होगी।

सारंगढ़ के लोहारिन डबरी के मेन रोड में दीवाल और विद्युत व्यवस्था

सारंगढ़ के लोहारिन डबरी के मेन रोड में दीवाल और विद्युत व्यवस्था का कार्य विगत 6 माह से प्रारम्भ किया गया था, जो लगभग पूर्ण है। इससे दुर्घटना में कमी और तालाब को सुंदरता मिली है।

रेंजर पारा पुलिया में बेरीकेटिंग और विद्युत व्यवस्था

कलेक्टर डॉ कन्नौजे के निर्देश पर नेशनल हाइवे ने पुलिया के दोनों ओर धातु का बेरीकेटिंग लगाया है, वहीं नगरपालिका द्वारा स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था किया गया है।

भारत माता चौक से तहसील कार्यालय तक सड़क निर्माण

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला मुख्यालय के भारत माता चौक से तहसील कार्यालय तक के ख़राब सड़क को नया सड़क बनाने का कार्य नगरपालिका को अल्टीमेटम देकर पूरा कराया।  

तुर्की तालाब के पास गुमठी ठेलों का व्यवस्थापन

कलेक्टर डॉ कन्नौजे के निर्देश पर एसडीएम और नगरपालिका की टीम ने सभी ठेलों और गुमठी संचालकों को गायत्री मंदिर रोड से हटाकर एसबीआई बैंक के सामने खाली प्लाट पर व्यवस्थापन कराया, जो आज पिछले 6 माह से सुव्यवस्थित चल रहा है।


मेन रोड से टैक्सी और फल दुकानों को हटाकर किनारे में स्थान दिया गया


सारंगढ़ बस स्टैंड से सरसीवा और कोसीर के लिए टैक्सी स्टैंड सूरज होटल और पेट्रोल पम्प के सामने फल दुकाने होने से प्रतिदिन हजारों लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी, जिसे पुराना नगरपालिका भवन के प्लाट में अस्थाई संचालन करने के लिए दिया गया है। इसी प्रकार यहां नगरपालिका भवन के सामने फल दुकानों को मेन रोड से पीछे किया गया ताकि रोड से आवागमन में बाधा उत्पन्न नहीं हो।


2 यात्री प्रतीक्षालय


सारंगढ़ बस स्टैंड के पास यात्री प्रतीक्षालय की कमी को देखते हुए विगत 6 माह में निर्माण प्रारम्भ हुआ और 2 यात्री प्रतीक्षालय अब बन गया है, जिससे यात्रियों को रायपुर और बिलासपुर, रायगढ़ की ओर जाने वाले गेट के पास बैठने के लिए एक निश्चित स्थान मिला है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.