रायपुर में 2 बहनों ने बैंककर्मी से 20 लाख ठगे:जमीन बेचने एडवांस लिया लेकिन रजिस्ट्री नहीं की; झूठे केस में फंसाने का आरोप

Updated on 23-01-2026 12:13 PM
रायपुर, राजधानी रायपुर में जमीन बेचने के नाम पर एक बैंककर्मी से 20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि बैरन बाजार स्थित भूखंड को बेचने का सौदा कर 2 सगी बहनों ने एडवांस रकम ले ली, लेकिन तय समय में रजिस्ट्री नहीं कराई और अब टालमटोल कर रही हैं।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मुख्य साजिशकर्ता शहनाज खान का बेटा सदफ है, जो संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं कराना चाहता और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दे रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अब पढ़े क्या है पूरा मामला

स्टेट बैंक कॉलोनी फाफाडीह रायपुर निवासी बैंककर्मी पीड़ित विजय पटेल (44) ने पुलिस को बताया कि बैरन बाजार निवासी शहनाज खान और शफिका खान से उनकी जमीन खरीदने का सौदा किया था।

इसके लिए बैरन बाजार रायपुर स्थित अपने भूखंड क्रमांक 16/05 और 18/05 (कुल रकबा 2604 वर्गफुट) को 1 करोड़ 40 लाख रुपए में बेचने का एग्रीमेंट हुआ था।

इस सौदे के तहत 18 जुलाई 2025 को 20 लाख रुपए बयाना राशि दी गई, जिसमें 15 लाख रुपए नकद और 5 लाख रुपए चेक के माध्यम से दिए गए।

एग्रीमेंट में तीन महीने के भीतर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य था, लेकिन तय समय सीमा बीतने के बावजूद आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं कराई। पीड़ित लगातार संपर्क करता रहा, लेकिन आरोपियों ने हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर टालमटोल की।

रजिस्ट्री ऑफिस नहीं पहुंचे आरोपी

शक होने पर पीड़ित ने वकील के माध्यम से 8 अक्टूबर 2025 को कानूनी नोटिस भेजा और 14 अक्टूबर को रजिस्ट्री कार्यालय में उपस्थित रहने को कहा। पीड़ित तय दिन रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचा, लेकिन आरोपी वहां नहीं आए। इसकी फोटो और अन्य सबूत भी पीड़ित के पास मौजूद हैं।

कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच

बैंककर्मी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दोनों महिलाओं के खिलाफ दर्ज किया गया है। मामलों में जांच की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.