पाकिस्‍तान में पिता के सिर पर तनी थी बंदूक तभी छोटी बच्ची ने किया कुछ ऐसा पिघला बदमाश का दिल, लूट छोड़कर करने लगा प्यार, वीडियो

Updated on 18-11-2025 02:16 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में एक दुकान के अंदर सीसीटीवी में एक अनोखी घटना सामने आई है, जिसे देखकर आप इमोशनल हो जाएंगे। यहां एक छोटी बच्ची ने अपने पिता की जान मुश्किल में देखकर कुछ ऐसा किया जिसे देखकर दुकान लूटने आए हथियारबंद बदमाश को भी अपना इरादा बदलना पड़ा। बच्ची के चलते बदमाश न केवल खाली हाथ लौट गया, बल्कि लूटा हुआ सामान भी वहीं छोड़ गया। सीसीटीवी फुटेज में दुकानदार अपनी लगभग चार या पांच साल की बच्ची के साथ काउंटर के पीछे बैठा है, तभी एक बदमाश दुकान के अंदर घुसता है। उसके हाथ में बंदूक है जिसे वह दुकानदार पर तान देता है और उसके मोबाइल फोन और कैश मांगता है।

बदमाश को बच्ची बढ़ाती है लॉलीपॉप

हथियारबंद बदमाश दुकानदार के साथ मारपीट भी कर रहा होता है, तभी पास में पिता के पास बैठी मासूम अपना लॉलीपॉप उसकी तरफ बढ़ाती है। बच्ची को ऐसा करते देख बदमाश तुरंत रुक जाता है। वीडियो में दिखाई देता है कि बच्ची के लॉलीपॉप बढ़ाते ही वह पैसे और फोन काउंटर पर रख देता है। इसके बाद वह बच्ची को लॉलीपाप खाने के लिए इशारा करता है।
इतना ही नहीं, कुछ पल में ही वह बच्ची की तरफ बढ़ता है तो उसे प्यार से सिर पर चूमता है और बिना किसी को नुकसान पहुंचाए दुकान से चला जाता है। इस दौरान वह छीना हुआ मोबाइल और पैसे भी वहीं छोड़ देता है। इस क्लिप को शेयर करते हुए बताया गया है कि कैसे एक बच्ची की मासूमियत भी बड़े से बड़े बदमाश के इरादे को बदल सकती है।

कराची का बताया जा रहा वीडियो

पाकिस्तानी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है कि यह वीडियो कराची के गुलशन-ए-शमीम इलाके के अजीजाबाद इलाके का है, जहां से एक बहादुर आदमी ने खतरे का सामना करते हुए जबर्दस्त हिम्मत दिखाई और लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया। हालांकि, वीडियो की लोकेशन की पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके साथ ही यह पाकिस्तानी की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले कराची में बढ़ती स्ट्रीट क्राइम की ओर इशारा करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.