ऑपरेशन सिंदूर में 'आकाशतीर' ने उड़ा दी थी पाकिस्तान की नींद, इसे बनाने वाली देसी कंपनी के आ गए मजे, रॉकेट हुए शेयर
Updated on
20-05-2025 12:48 PM
नई दिल्ली:ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम किया था। भारत के साथ संघर्ष में पाकिस्तान ने ड्रोन का काफी इस्तेमाल किया था। इसमें तुर्की में बने ड्रोन भी शामिल थे। इन ड्रोन को भारत के स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम आकाशतीर ने हवा में ही नष्ट कर दिया था। भारतीय सेना के अनुसार, इस सिस्टम ने 100% सटीकता के साथ काम किया और हर खतरे को रोका। अब आकाशतीर को बनाने वाली कंपनी के शेयर में तेजी आई है।
आकाशतीर को पूरी तरह से भारत में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) की ओर से विकसित किया गया है। यह आर्मी और एयर फोर्स दोनों के रडार से जुड़ा होता है। इससे यह एक ऑटोमेटेड कमांड और कंट्रोल सिस्टम बन जाता है। इसका मतलब है कि यह जल्दी से समझ सकता है कि हवा में क्या हो रहा है। यह दोस्ताना और दुश्मन की चीजों के बीच अंतर बता सकता है। साथ ही, यह आस-पास के हथियारों को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित कर सकता है।
सरकारी कंपनी है बीईएल
बीईएल सरकारी कंपनी है, जो एयरोस्पेस, सैटेलाइट कम्युनिकेशन और डिफेंस सेक्टर में काम करती है। इसमें 51% भारत सरकार की हिस्सेदारी है। साथ ही 7.5% हिस्सेदारी एलआईसी और 4 फीसदी हिस्सेदारी बैंक ऑफ बड़ौदा की है। इस कंपनी की स्थापना 1954 में हुई थी। कंपनी का हेडक्वॉर्टर बेंगलुरु में है, लेकिन देश के कई शहरों में इसकी यूनिट खुली हुई हैं। यह कंपनी दुनिया के कई देशों में काम करती है। इसमें अमेरिका, सिंगापुर, वियतनाम आदि शामिल हैं।
कंपनी के शेयर में आई तेजी
भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष 7 से 10 मई तक चला था। इस दौरान भारत के देसी हथियारों और डिफेंस से जुड़े दूसरे सिस्टम ने कमाल दिखाया था। हमारे स्वदेशी सिस्टम ने न केवल पाकिस्तान बल्कि पाकिस्तान की मदद करने वाले तुर्की और चीन के हथियारों को भी नष्ट किया था। इसके बाद भारत के डिफेंस सेक्टर में तेजी आई।
बात अगर आकाशतीर बनाने वाली भारतीय कंपनी बीईएल की करें तो इसके भी शेयर में तेजी आई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से इसके शेयर रॉकेट हो गए हैं। 8 मई को इस कंपनी के शेयर की कीमत 307.15 रुपये थी। सोमवार को यह शेयर 363.55 रुपये पर बंद हुआ। ऐसे में इसने इन 12 दिनों में 18 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। हालांकि मंगलवार को जब मार्केट खुली तो इसमें कुछ गिरावट देखी गई।
कैसा रहा पिछला रिटर्न?
पिछले कुछ समय से कंपनी के शेयर में काफी तेजी आई है। एक साल में कंपनी का रिटर्न 30 फीसदी से ज्यादा रहा है। वहीं बात अगर 5 साल के रिटर्न की करें तो इसने पैसों की बारिश कर दी है। 5 साल में इसका रिटर्न करीब 1600 फीसदी रहा है। अगर आपने 5 साल पहले इस डिफेंस कंपनी के एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो आज उनकी वैल्यू 17 लाख रुपये से ज्यादा होती।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…