इमरान बोले-जनरल बाजवा पर भरोसा करना मेरी सबसे बड़ी गलती

Updated on 01-06-2024 12:27 PM

अगस्त 2023 से जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उन्हें इस बात का पछतावा है कि जब वे सत्ता में थे उन्होंने जनरल कमर जावेद बाजवा पर भरोसा कर लिया था। एक इंटरव्यू में इमरान खान ने कहा कि पूर्व जनरल बाजवा ने दूसरा कार्यकाल हासिल करने के लिए उनके बारे में झूठ बोला और मनगढ़ंत कहानियां फैलाई।

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल ही में पत्रकार मेंहदी हसन को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने राजनीतिक पार्टी के नेताओं और सैन्य नेतृत्व की आलोचना की है। इस इंटरव्यू में उन्होंने ‘दोस्त से दुश्मन’ बने जनरल बाजवा को विशेष रूप से निशाना बनाया है।

चिट्ठी के जरिए इमरान खान ने दिया इंटरव्यू
पत्रकार मेंहदी हसन ने बताया कि उन्होंने इमरान खान का इंटरव्यू के लिए सवाल लिखी चिट्ठी भेजी थी। उनका जवाब भी खान ने चिट्ठी के जरिए दिया। इंटरव्यू में इमरान खान ने कहा कि उन्हें आतंकवादियों के रहने वाली जगह पर कैद करके रखा गया है। इस दौरान उन्हें बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने जेल की सजा का जिम्मेदार जनरल बाजवा को ठहराया।

उन्होंने कहा कि यह सब जनरल बाजवा का रचा गया खेल था। उस धोखेबाज शख्स ने बड़ी होशियारी से सारी प्लानिंग की थी। देश और दुनिया में अराजकता पैदा करने के लिए झूठी कहानियां गढ़ीं। यह सब उसने दूसरा कार्यकाल हासिल करने के लिए किया।

इमरान खान बोले- दूसरा कार्यकाल मिलने के बाद बदले बाजवा
जनरल बाजवा ने साल 2016 में पाकिस्तान में आर्मी चीफ की कमान संभाली थी। इस दौरान उनकी इमरान खान से ट्यूनिंग अच्छी चल रही थी। यही वजह थी कि 2019 में इमरान खान ने जनरल बाजवा के 3 साल के कार्यकाल के विस्तार के लिए मंजूरी दी थी। हालांकि, बाद में इमरान खान को अपनी गलती का एहसास हो गया था। प्रधानमंत्री रहते ही इमरान खान ने 2022 में बोल न्यूज को इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने आर्मी चीफ के कार्यकाल बढ़ाकर गलती की।

इमरान खान ने कहा कि वो जनरल बाजवा थे जिन्होंने अमेरिका जैसे देशों में उनके बारे में फर्जी कहानियां फैलाईं। उन्होंने मुझे एंटी अमेरिका बताया। बाजवा साबित करना चाहते थे कि मैं अमेरिका से संबंध रखने में दिलचस्पी नहीं रखता हूं। इमरान खान ने कहा कि जनरल बाजवा की व्यक्तिगत लालच ने उनके व्यवहार को बदल डाला और वे बेहद खतरनाक बन गए।

इमरान खान बोले- सरकार गिरने के बाद भी दूसरे देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए
इमरान खान ने कहा कि उनके साथ न्याय नहीं हुआ है। उन्होंने पाकिस्तान में कानून के शासन के लिए लगातार लड़ाईयां लड़ी हैं। हसन ने खान से सवाल किया था कि अब उनके पास कोई दोस्त नहीं बचा है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गिरने के बाद भी उन्होंने ज्यादातर देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए हैं।

8 फरवरी के आम चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘बैट’ छीने जाने के बाद चुनाव लड़ने में असमर्थ थी। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह मौजूदा सरकार को मान्यता देते हैं, तो इमरान ने कहा कि “सरकार फर्जी है” और नवाज शरीफ की PML-N ने “संसद में बमुश्किल कोई सीट जीती है।”

क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान पर 200 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इमरान पर सबसे संगीन मामला 9 मई 2023 की हिंसा का है। आरोप है कि उनके इशारे पर समर्थकों ने फौज के अहम ठिकानों और यहां तक कि आर्मी हेडक्वॉर्टर पर भी हमले किए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.