शहरी और पंचायत क्षेत्र में गौठानों हेतु भूमि चयन के प्रस्ताव तत्काल भेजें : कलेक्टर कुणाल

Updated on 22-08-2025 11:29 AM

दंतेवाड़ा। जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में आज कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा राज्य शासन की  गोधाम   योजना, आवारा मवेशियों के कारण हो रही दुर्घटनाओं, की रोकथाम के लिए उच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा गया कि घुमन्तु पशुओं के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी, गौवंशी पशुओं के साथ हो रही पशु क्रूरता को रोकने, विस्थापित पशुओं का बेहतर रखरखाव कर उनका बहुउन्मुखीय उपयोगिता को सुनिश्चित किया जाना है। उन्होंने गोधाम योजना का ज्रिक करते हुए कहा कि गौ सेवा आयोग नियम 2005 के तहत जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर गोधाम स्थापित किये जायेंगे, जो पंजीकृत गौशालाओं से भिन्न होंगे। छ.ग. कृषक परिक्षण नियम 2014 अंतर्गत जब्त गोवंशीय पशुओं को ही विस्थापित किया जायेगा। और ऐसे पूर्व गौठानों में स्थापित होंगे जहां पहले से ही मूलभूत अधोसंरवना विकसित हो।

गोधाम योजना के अनुसार जब्त गौवंशीय पशुओं को ही विस्थापित किये जाने, उनके गौ उत्पादों को बढ़ावा, चारा विकास कार्यक्रम विकसित, पशु नस्ल सुधार, जन-जन को गौ सेवा के लिये प्रेरित किये जाने, रोजगार उपलब्ध कराने जैसे महती कारण रहेगें। इसके अलावा प्रत्येक गोधाम में अधिकतम केवल 200 गौवंशीय पशु रखे जा सकेंगे। जिला स्तरीय समिति एवं विकासखण्ड स्तरीय समिति द्वारा स्थापित गोधाम का क्रियान्वयन किया जा सकेगा। गौशाला पंजीकृत समिति, स्वयंसेवी संस्था, एन.जी.ओ. एवं सहकारी समिति का संचालन आवेदन स्वीकार किया जावेगा। गोधाम संचालन हेतु चयनित संस्था का दायित्व  गोधाम   में पशुओं के चारा नियमित से उपलब्ध कराने के साथ-साथ व्यवस्था एवं सुचारू संचालन हेतु 01-01 चरवाहे एवं वर्कर रखे जाएगें। जिसमें चरवाहे और वर्कर को मानदेय दिया जाएगा। गोधाम को पशु पोषण आहार हेतु 10 प्रति पशु प्रतिदिन के दर से अनुदान दिया जावेगा। प्राप्त आवेदनों का समिति के सहमति से गौ सेवा आयोग को प्रस्ताव प्रेषित किया जावेगा। पंजीकृत उपरांत संचालन की सहमति प्रदान की जावेगी।

बैठक में कलेक्टर ने गौधाम योजना के संबंध में ग्राम सभाओं में चर्चा किए जाने, पशुपालकों को अपने पशुओं को खुला न छोड़ने हेतु समझाइश दिए जाने, चेतावनी के बाद भी खुले में पशु छोड़ने वाले पशुपालकों के प्रति जुर्माने, शहरी क्षेत्रों में शहरी  गोधाम   हेतु भूमि चिन्हांकन, ’’काउ केचर’’ गाड़ियों की व्यवस्था, उसके नगर के अलावा नगरोत्तर क्षेत्रों में भी उपयोग किया जाने, घुमन्तु पशुओं के रोकथाम के लिए सामान्य प्रस्ताव लाने, दुर्घटनाओं में जख्मी पशुओं के उपचार, तथा इस संबंध में अन्य विभागों का पशुधन विभाग से जरूरी समन्वय, टोल टैक्स नाकों जैसी जगहों में नियमित रूप से बैठने वाले मवेशियों को हटाने के लिए संबंधित विभागों की जिम्मेदारी, तथा पशु जनित दुर्घटना के संबंध में आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि घुमन्तु पशुओं के लिए रेडियम पटटी एवं कॉलर लगाने के प्रस्ताव पषुधन विभाग द्वारा तत्काल प्रस्तुत किया जाए। साथ ही एनएच मार्गो के किनारे स्थित पंचायत एवं नगरीय निकाय सभावित पषु विचरण स्थल का चिन्ंहांकन कर चेतावनी बोर्ड लगाएं इसके साथ ही जिले में पषु दुर्घटना से संबंधित टोल फ्री नम्बर भी जारी होगे। बैठक में अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, नगरीय निकाय, पुलिस, जनपद सहित ग्रामीण जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.