छवि चमकाने अपराध की अनदेखी:थानों में न सुनवाई और न ही कार्रवाई

Updated on 06-04-2026 11:58 AM
रायपुर/भिलाई/ बिलासपुर, राज्य के पुलिस थानों में पीड़ितों की शिकायतों पर न सुनवाई हो रही है और न ही कार्रवाई। पुलिस अपना रिकॉर्ड सुधारने के लिए बड़ी से लेकर छोटी घटनाओं में भी केस दर्ज नहीं कर रही है। यही नहीं शिकायतों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है, जिससे पीड़ित लगातार थानों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

आंकड़ों के अनुसार एक थाने में रोज औसतन 10 से 12 शिकायतें आती हैं। इनमें सिर्फ 2-3 में ही केस दर्ज होता है। थानों में सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित डीएसपी, एएसपी से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक शिकायत कर रहे हैं।

इन दफ्तरों से शिकायत मार्क होकर फिर थाने पहुंचती है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रहती है। चोरी, प्रताड़ना, साइबर ठगी और जालसाजी जैसे मामलों में भी यही हाल है। कोई भी थानेदार या एसपी पिछले साल से ज्यादा एफआईआर दर्ज नहीं करना चाहता, क्योंकि इससे अपराध के आंकड़े बढ़ जाते हैं।

इसी वजह से एफआईआर दर्ज करने से बचा जा रहा है। कई थानों में तो एफआईआर के लिए तय रकम तक ली जा रही है। मारपीट के मामलों में भी केस दर्ज करने के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं। जमीन विवाद, लेन-देन और ठगी के मामलों में रकम के हिसाब से कमीशन तय किया जाता है, जिसके बाद ही केस दर्ज होता है। कई मामलों में पीड़ित 6-6 महीने से भटक रहे हैं।

यह स्थिति सिर्फ रायपुर ही नहीं, बल्कि दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव और कोरबा समेत अधिकांश जिलों में देखी जा रही है।

आंकड़े बता रहे... एक तिहाई ही FIR

राज्य के किसी भी एक बड़े थाने में सालाना हजार से 1200 शिकायतें आती हैं, जिनमें एफआईआर नहीं के बराबर होती हैं। छोटे थानों में 500-600 शिकायतें आती हैं, जिन्हें जांच के बाद ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। रायपुर में हर साल 10 हजार से ज्यादा केस दर्ज होते हैं, जबकि गंभीर मामलों की शिकायतों की संख्या इससे 3 गुना अधिक होती हैं।

इन मामलों से समझिए कैसे लोग भटक रहे, आवेदन के बाद भी FIR नहीं हुई

रायपुर 

27 फरवरी 2026, उरला थाना- रूपेश धुरंधर ने शिकायत की है कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मकान दिलाने के नाम पर एक महिला ने 7.50 लाख लिए। अब तक मकान नहीं दिलाया गया और न ही पैसा लौटाया गया। 17 नवंबर 2025, डीडी नगर- इंद्रेश साहू को शेयर मार्केट में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया गया। उनसे अलग-अलग किश्तों में 5 लाख रुपए लिए गए, लेकिन पैसा वापस नहीं किया गया। अक्टूबर 2025, डीडी नगर- सरोना स्थित कार के शोरूम से एक गाड़ी चोरी हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है, फिर भी मामला दर्ज नहीं किया गया है और पीड़ित भटक रहा है।

बिलासपुर

19 मार्च 2026, कोनी थाना- लोफंदी की 32 वर्षीय महिला अपने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंची और लिखित आवेदन दिया, लेकिन केस दर्ज नहीं किया। 27 मार्च 2026, मस्तूरी थाना- कोठार में दीवार निर्माण को लेकर हुए विवाद में परमेश्वर (28) के साथ उसके पड़ोसी ने मारपीट की। पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। 22 जनवरी 2026, तारबाहर थाना- रोहन रॉबिन्सन (34) पर गायत्री मंदिर के पास उसके ममेरे भाई और एक बॉक्सर ने हमला किया। पुलिस ने इसे पारिवारिक मामला बताकर एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया।

दुर्ग

17 नवंबर 2025, कैंप-2 संतोषी पारा निवासी संजय प्रसाद के घर में भीषण आग लग गई। आगजनी में दस्तावेज, टीवी, पैसा समेत कई सामान जलकर खाक हो गए, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। 9 जनवरी 2026, परसू साहू ने शिकायत की कि दुर्ग की एक एजेंसी से हार्वेस्टर खरीदने का सौदा हुआ। इकरारनामा के बाद 27.50 लाख रुपए कंपनी के खाते में जमा किए, इसके बाद भी हार्वेस्टर नहीं दिया गया। 19 जनवरी 2026, धमधा इलाके की धान बाई ने शिकायत की कि पड़ोसी उस पर टोनही का आरोप लगाते हैं और मारपीट करते हैं। वाहन में भी तोड़फोड़ की गई, फिर भी अब तक मामला दर्ज नहीं हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 June 2026
राजनांदगांव। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी अद्यतन दीर्घावधि पूर्वानुमान के अनुसार वर्ष 2026 में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान देश में वर्षा दीर्घकालिक औसत के लगभग 90 प्रतिशत रहने की…
 08 June 2026
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के प्रतिभावान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा…
 08 June 2026
कोरबा। कोरबा जिले के ग्राम नवापारा निवासी अनुभवी कृषक  मान सिंह कंवर वर्षों से कृषि कार्य से जुड़े हुए हैं। लगभग साढ़े चार एकड़ भूमि में खेती करने वाले श्री…
 08 June 2026
कोरबा। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कोरबा द्वारा ‘‘रविवार साइकिल के नाम’’ अभियान के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन…
 08 June 2026
अम्बिकापुर,  कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के बढ़ते उपयोग से किसानों को खेती को अधिक लाभकारी बनाने में मदद मिल रही है। नैनो उर्वरकों का उपयोग भी ऐसी ही एक…
 08 June 2026
अम्बिकापुर।  शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार लोगों के जीवन में…
 08 June 2026
अम्बिकापुर। सुशासन तिहार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम जोधपुर निवासी किसान सानू कुमार रजवाड़े को भी…
 08 June 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और निर्देशों के अनुरूप छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गिनाबहार में अटल विहार योजना के तहत…
 08 June 2026
बालोद। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय बालोद में ’फिट इंडिया मूवमेंट’ के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
Advt.