'अनपढ़' पाकिस्तानियों को पढ़ाया प्रोटोकॉल का पाठ, चैंपियंस ट्रॉफी की क्लोजिंग सेरिमनी पर ICC को दिखा रहे थे आंख
Updated on
12-03-2025 03:36 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के समापन समारोह के दौरान हुए कथित अपमान पर आईसीसी से कोई औपचारिक स्पष्टीकरण मिलने की उम्मीद नहीं कर रहा है। खिताबी मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरी बार यह ट्रॉफी जीती। विवाद तब शुरू हुआ जब पीसीबी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट डायरेक्टर सुमैर अहमद को प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी के लिए मंच पर आमंत्रित नहीं किया गया। पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा- हमने आईसीसी के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है क्योंकि जो हुआ वह हमारे लिए अस्वीकार्य है।
आईसीसी सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कोई औपचारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया जाएगा। आईसीसी सूत्र ने कहा- अगर पीसीबी के अधिकारी ध्यान दें, तो आईसीसी के सीईओ ज्योफ एलार्डिस भी मंच पर मौजूद नहीं थे। इसका कारण प्रोटोकॉल है। सुमैर अहमद पीसीबी के एक कर्मचारी हैं, न कि कोई पदाधिकारी। यह भी देखें कि प्रस्तुति के लिए कोई टूर्नामेंट डायरेक्टर कब मंच पर आया है? उन्होंने आगे कहा- हम एक उदाहरण दे सकते हैं। आईसीसी के नए हेड ऑफ ऑपरेशंस एंड कम्युनिकेशंस गौरव सक्सेना कभी दुबई में एशिया कप के टूर्नामेंट डायरेक्टर थे। क्या वह अंतिम प्रस्तुति के लिए मंच पर थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने भारतीय खिलाड़ियों को सफेद जैकेट और मैच अधिकारियों को पदक प्रदान किए, जबकि आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कप्तान रोहित शर्मा को ट्रॉफी सौंपी और विजेताओं को पदक दिए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया और न्यूजीलैंड क्रिकेट के सीईओ रोजर टूसे भी मंच पर मौजूद थे। यह उल्लेखनीय है कि सैकिया आईसीसी बोर्ड में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड निदेशक हैं और बिन्नी वैकल्पिक निदेशक हैं।
गरियाबंद । फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेम्हरतरा मेें आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद से संपूर्ण समाधान के तहत् प्रथम दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में…
गरियाबंद। जिले के अंतर्गत देवभोग वन परिक्षेत्र की समितियों में तेन्दूपत्ता का संग्रहण कार्य 24 अप्रैल 2026 से तथा गरियाबंद, धवलपुर, नवागढ़, परसुली, छुरा, मैनपुर, तौरेंगा एवं कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र की समितियों…
गरियाबंद। सही दवा, शुद्ध अहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत आज फिंगेश्वर ब्लॉक स्थित थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…
गरियाबंद। जिले के ग्राम पिपरछेड़ी की जय मां वैष्णवी समूह से जुड़ी महिला सौहद्रा साहू आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उन्होंने मछली पालन को अपनी आजीविका का…
बिलासपुर। मस्तुरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण सोंठी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 144 आवेदनों में…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात दी गई है। बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने के लिए बार-बार दफ्तर जाने से मुक्ति दिलाने हेतु…
रायपुर। पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी किशन लाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए का चेक…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। ब्लॉक आरंग के ग्राम छटेरा में…
रायपुर। सुशासन तिहार 2026 के तहत आरंग के ग्राम छटेरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई रोशनी भर दी है। वर्षों से लकड़ी के चूल्हे…