अवैध उत्खनन : एक जेसीबी, एक ट्रेक्टर और चार हाईवा जब्त

Updated on 13-02-2026 11:47 AM

दुर्ग। जिला प्रशासन द्वारा मुरूम एवं रेत के अवैध उत्खनन के संबंध में जनता की शिकायत पर आज बड़ी कार्रवाई की गई है। इसके तहत अवैध उत्खनन में संलिप्त एक जेबीसी मशीन तथा अवैध उत्खनन परिवहन में संलिप्त एक ट्रेक्टर एवं चार हाईवा वाहन जब्त किये गये है। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार एसडीएम पाटन  लवकेश ध्रुव ने रानीतराई-पाटन के समीप जेसीबी द्वारा अवैध उत्खनन करते हुए पाये जाने और ट्रेक्टर द्वारा परिवहन करते पाये जाने पर उक्त जेसीबी मशीन और ट्रेक्टर को जब्त किया है। इसी प्रकार राजस्व विभाग के टीम द्वारा तहसीलदार पाटन के नेतृत्व में बालोद-धमतरी से रेत परिवहन करते पाये जाने पर चार हाईवा वाहन को जब्त कर थाना प्रभारी रानीतराई को पुलिस अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है। एसडीएम  ध्रुव ने बताया कि क्षेत्र में अवैध ईंट भट्ठों के संचालकों को भी बगैर अनुमति के ईंट भट्ठे लगाकर पर्यावरण प्रदूषित करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। अवैध उत्खनन और ईंट भट्ठों पर आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.