पाली बस स्टैण्ड एवं शिव मंदिर मार्ग से हटाया गया बेजा कब्जा, यातायात व्यवस्था हुई सुगम

Updated on 20-12-2025 12:58 PM

कोरबा। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पाली के मार्गदर्शन में आज नगर पंचायत पाली स्थित बस स्टैण्ड से अवैध एवं बेजा कब्जा हटाने की कार्यवाही की गई। दुकानदारों द्वारा सड़क के सामने शेड आदि लगाकर दुकान का संचालन किया जा रहा था, जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी और आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही थी। इससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था तथा दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती थी। नगर पंचायत पाली द्वारा पूर्व में संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस के बाद भी कब्जा नहीं हटाए जाने पर प्रथम चरण में आज बस स्टैण्ड पाली एवं शिव मंदिर पाली से चैतुरगढ़ मार्ग के मुख्य मार्ग के दोनों ओर किए गए बेजा कब्जे को हटवाया गया। कार्यवाही के दौरान सभी दुकानदारों को पुनः नोटिस जारी कर समझाइश दी गई कि भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न करें। बेजा कब्जा हटाने की इस कार्यवाही में तहसीलदार पाली  भूषण सिंह मंडावी, नायब तहसीलदार पाली, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत पाली, थाना प्रभारी पाली एवं संबंधित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि आमजन की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.