अगर आय के स्रोत की नहीं है जानकारी, तो मुश्किल में फंस सकते हैं… पढ़िए एक्सपर्ट की राय

Updated on 29-09-2024 12:54 PM

इंदौर। अगर आपको अपनी आय के स्रोत की जानकारी नहीं है तो आप बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। आयकर विभाग आपको नोटिस भेजने के साथ ही जवाब नहीं दे पाने पर आप पर कार्रवाई भी कर सकता है।


इसके चलते कर विशेषज्ञों का कहना है कि करदाताओं को अपने आय के स्त्रोत की जानकारी होनी चाहिए। साथ ही आयकर रिटर्न के दौरान कुछ भी गलत जानकारी नहीं देनी चाहिए, अन्यथा आप बेवजह परेशानी में फंस जाएंगे।


रायपुर के आयकर सलाहकार देवेंद्र अग्रवाल के अनुसार, इन दिनों हर कोई अपनी आय बढ़ाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अपना निवेश करता है। आय के मुख्य स्रोत के अलावा गैर व्यापारिक आय जैसे बैंक ब्याज, लाभांश, कृषि आय, मकान, दुकान किराया, शेयर खरीदी बिक्री, ब्याज, प्लाट, मकान खरीद बिक्री की जानकारी होनी चाहिए।


अलग-अलग ढंग से होता है टैक्सेशन

  • शेयर, म्युचुवल फंड, फ्यूचर, क्रिप्टो , बिटक्वाइन, प्लाट खरीदी बिक्री भी अधिक मात्रा में किए जा रहे हैं तथा इससे होने वाली आय पर अलग-अलग ढंग से टैक्सेशन होता है।

  • ध्यान देने योग्य बात यह है कि किसी भी प्रकार का कैपिटल गेन लास होता है, तो आने वाले वर्षों में तभी एडजेस्ट कर सकते है, जब आपने सही समय पर आयकर दाखिल किया है।

  • आयकर दाता को लगता है कि एआईएस में गलत जानकारी दी है तो वह फीडबैक भी दे सकता है। फीडबैक को फाइनेंस इंस्टीट्यूशन को भेज सही गलत की जानकारी मांगकर एआईएस को अपडेट किया जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.