किराये पर दे रहे हैं मकान तो सावधान हो जाइए! ऐसा नहीं करेंगे तो पुलिस केस हो सकता है, पुणे में हो गया
Updated on
06-06-2025 02:35 PM
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे शहर स्थित कोंढवा पुलिस ने एक (Flat Owner) और एक प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मकान मालिक ने प्रॉपर्टी डीलर के साथ मिल कर भाग्यदोयनगर में दो नाइजीरियाई नागरिकों को एक 2BHK फ्लैट किराए पर दिया था। उन्होंने पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं दी थी।
अवैध रूप से प्रवास?
हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक विनायक पाटनकर ने गुरुवार को एक बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि विदेशी पंजीकरण कार्यालय को जानकारी मिली थी कि दो नाइजीरियाई महिलाएं मई से कोंढवा में एक फ्लैट में अवैध रूप से रह रही हैं। जांच से पता चला कि फ्लैट मालिक ने प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से नाइजीरियाई नागरिकों को अपनी प्रॉपर्टी किराए पर दी थी। उन्होंने कोई लीज डीड या नोटरी के जरिये कोई रेंट एग्रीमेंट भी नहीं किया था। मकान मालिक या प्रॉपर्टी डीलर ने इस वाकये की जानकारी पुलिस को भी कोई जानकारी नहीं दी।
जानकारी देने की अपील
पुलिस ने इस प्रकरण में बार-बार मकान मालिकों और प्रॉपर्टी डीलरों के साथ बैठकें कीं। उन्होंने उनसे सुरक्षा कारणों से अपने किरायेदारों के बारे में जानकारी देने की अपील की। जब ऐसा नहीं हुआ तो फिर मामला दर्ज करना पड़ा। आमतौर पर जब कोई व्यक्ति किसी को अपने मकान में किराये पर जगह देता है तो उसे किरायेदार कहा जाता है।
लोगों को किया जा रहा है जागरूक
अब पुलिस ने लोगों को जागरूक करना शुरू किया है। उसने हाउसिंग सोसाइटियों और प्रमुख स्थानों पर बैनर लगाए हैं। इन बैनरों में किरायेदारों के बारे में जानकारी साझा करने की बात कही गई थी। पुलिस ने यह भी कहा कि अगर जानकारी नहीं दी गई तो मकान मालिकों और प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पाटनकर ने कहा, "संपत्ति मालिकों और रियल एस्टेट एजेंटों को किरायेदारों के बारे में जानकारी साझा करनी चाहिए, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…