जिनपिंग ने डील नहीं की तो... ट्रंप ने चीन के खिलाफ 155% टैरिफ लगाने की दे डाली धमकी, बीजिंग के साथ छिड़ेगी ट्रेड वॉर

Updated on 21-10-2025 01:45 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के खिलाफ 155% का भारी भरकम टैरिफ लगाने की धमकी दी है। सोमवार 20 अक्टूबर को ट्रंप ने कहा कि अगर शी जिनपिंग वॉशिंगटन के साथ डील पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं तो चीन को 155% तक के टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है। इसने अमेरिका और चीन के बीच एक व्यापार युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ा दिया है। ट्रंप ने यह टिप्पणी वॉइट हाउस में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुई की।

ट्रंप ने कहा कि बीजिंग अमेरिका के प्रति सम्मानजनक रहा है, लेकिन उनका प्रशासन अनुचित व्यापार प्रथाओं को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि चीन हमारा बहुत सम्मान करता रहा है। वे टैरिफ के रूप में हमें भारी मात्रा में पैसा दे रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, वे 55% दे रहे हैं। यह बहुत ज्यादा पैसा है।' इसके साथ ही उन्होंने और टैरिफ लगाने की चेतावनी दी। ट्रंप ने कहा, 'चीन 55 प्रतिशत दे रहा है और अगर हम कोई डील नहीं करते हैं तो 1 नवम्बर से 155% देने की संभावना है।'

देशों ने उठाया अमेरिका का फायदा- ट्रंप

टैरिफ को कूटनीतिक हथियार बताने वाले ट्रंप ने यह भी कहा कि अतीत में 'कई देशों ने अमेरिका का फायदा उठाया' लेकिन वे अब ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। ट्रंप की टिप्पणी उन रिपोर्टों के बाद आई है, जिनमें कहा गया है कि चीन ने बीते सितम्बर महीने में अमेरिकी सोयाबीन की एक भी खेप का आयात नहीं किया है। इसे अमेरिकी निर्यात के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अमेरिका के बजाय चीनी खरीदारों ने दक्षिण अमेरिका की तरफ रुख किया है और वहां से खरीद बढ़ गई।

किस तरह लगेगा 155% टैरिफ?

ट्रंप ने इसके पहले चीनी सामानों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की योजना की घोषणा की थी। इसके साथ ही 1 नवम्बर से सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर पर निर्यात प्रतिबंध की बात भी कही थी। इसका मतलब है कि प्रस्तावित शुल्क चीन से अमेरिका में आयात हो रहे उत्पादों पर पहले से लागू 55% टैरिफ से अलग होंगे।

जिनपिंग से दक्षिण कोरिया में होगी मुलाकात

वहीं, ट्रंप ने इस बात की पुष्टि की कि वह तनाव के बीच जल्द ही दक्षिण कोरिया में शी जिनपिंग से मिलेंगे। उन्होंने कहा, 'हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। हम कुछ हफ्तों में दक्षिण कोरिया में मिलेंगे। मुझे लगता है कि जब हमारी बैठकें पूरी हो जाएंगी तो चीन और मैं एक बहुत ही निष्पक्ष और बेहतरीन व्यापार समझौता करेंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.