खाता खुला तो मेडल्स की झड़ी लग जाएगी: अभिषेक वर्मा

Updated on 16-07-2024 02:34 PM
नई दिल्ली: पेरिस ओलिंपिक शुरू होने अब सिर्फ 10 दिन बचे हैं और इसको लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। पेरिस में भारत का शुरुआती इवेंट आर्चरी ही होगा। यह 26 जुलाई को ओपनिंग सेरिमनी से एक दिन पहले ही शुरू हो जाएगा। आर्चरी में पांच मेडल इवेंट होंगे और सभी में भारत अपनी दावेदारी पेश करेगा। इस मौके पर NBT स्पोर्ट्स टीम ने अभिषेक वर्मा से खास बातचीत की। वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट (कंपाउंड आर्चरी) अभिषेक वर्मा भले ही इस बार ओलिंपिक में हिस्सा नहीं ले रहे हैं, लेकिन उन्होंने भारतीय टीम के लिए कुछ अच्छी बातें कही हैं।

बकौल अभिषेक वर्मा, 'तीरंदाजी से भारत का पौराणिक नाता रहा है, लेकिन ओलिंपिक में अभी तक हम मेडल नहीं जीत सके हैं। मुझे पूरा यकीन है कि खेलों के इस महाआयोजन में पदक का सूखा इस बार खत्म हो जाएगा। भारतीय आर्चर टीम पेरिस में तीन मेडल तक जीत सकती है क्योंकि हमारी टीम बहुत ही मजबूत है। यह पिछले कुछ वर्षों से टॉप लेवल पर लगातार अच्छा कर रही है। मैं पदक को लेकर इसलिए भी भरोसे के साथ कह रहा हूं क्योंकि इस बार टीम की बॉन्डिंग जबरदस्त नजर आ रही है। मेंस टीम में तरुणदीप राय, प्रवीण जाधव, धीरज बोम्मादेवरा की तिकड़ी आर्मी से है और लंबे समय से एक साथ ट्रेनिंग कर रही है। तीनों ज्यादा से ज्यादा वक्त एक दूसरे के साथ गुजारते हैं जिसका असर टीम इवेंट में जरूर दिखेगा। ओलिंपिक में एक बार आर्चरी में खाता खुल गया तो फिर आगे इस खेल में मेडल्स की झड़ी लग जाएगी।'अनुभवी तरुणदीप अपना चौथा ओलिंपिक खेलने जा रहे हैं और वह इस बार खाली हाथ नहीं लौटना चाहेंगे। महिला टीम में दीपिका कुमारी, भजन कौर और अंकिता भकत हैं। हमेशा की तरह दीपिका एक बार फिर व्यक्तिगत प्रतियोगिता में मेडल की दावेदार होंगी। दीपिका भले ही पिछली तीन बार में चूक गई हों, लेकिन मां बनने के बाद जिस आत्मविश्वास के साथ उन्होंने वापसी की वह काबिले तारीफ है। व्यक्तिगत स्पर्धा में उनका पदक आता दिख रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
 24 April 2026
ग्लोबल पॉप सेंसेशन और 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं रिहाना गुरुवार रात को अचानक भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात करीब 10:30 बजे उन्‍हें स्‍पॉट किया गया।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
 24 April 2026
बीजापुर । जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की…
Advt.