फ्लाइट उड़ने में 3 घंटे से ज्यादा देरी तो उसे रद्द किया जाए, एविएशन मिनिस्टर का निर्देश, जानें यात्रियों को क्या होगा फायदा
Updated on
21-11-2024 02:03 PM
नई दिल्ली: कोहरे के कारण देश के कई एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली फ्लाइट में देरी की खबरें आम हैं। सबसे ज्यादा खबरें उत्तर भारत से आती हैं जहां सर्दियों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो हो जाती है। ऐसे में उड़ान में देरी होती है, जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा नहीं पाएगा। फ्लाइट में देरी को लेकर एविएशन मिनिस्टर में एयरलाइंस को सख्त निर्देश दिए हैं।
नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने कोहरे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने एयरलाइन कंपनियों से कहा कि अगर उड़ान में देरी होती है तो इसके बारे में यात्रियों को सही जानकारी दी जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी फ्लाइट में तीन घंटे से ज्यादा की देरी होती है तो उसे कैंसिल किया जाए।
यात्रियों की सुविधा को लेकर स्पष्ट निर्देश
बैठक में केंद्रीय मंत्री ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर भी एयरलाइंस को कई स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को परेशान न हो, इसके लिए ‘चेक-इन’ काउंटर पर सभी कर्मचारी होने चाहिए। नागर विमानन मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘इस सर्दी में विजिबिलिटी से संबंधित चुनौतियों के प्रबंधन की तैयारी सही दिशा में बढ़ रही है। साथ ही इसमें आने वाली परेशानियों को दूर करने में अच्छी प्रगति हुई है।’
स्क्रीन लगाने को कहा
विज्ञप्ति में कहा गया है कि अगर कम विजिबिलिटी के कारण किसी फ्लाइट में देर होती है या उड़ान कैंसिल होती है तो इसके बारे में यात्रियों को पूरी सटीक जानकारी दी जाए। अगर फ्लाइट में तीन घंटे से ज्यादा की देरी होती है तो एयरलाइन को वह उड़ान रद्द करनी होगी। दिल्ली एयरपोर्ट की संचालक डायल को प्रमुख स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाने की सलाह दी गई है। ऐसा इसलिए ताकि यात्रियों को विजिबिलिटी की स्थिति के बारे में रियल टाइम में जानकारी मिल सके।
डीजीसीए के निर्देशों का पालन करेंगी एयरलाइंस
विज्ञप्ति के अनुसार एयरलाइन कंपनियों ने पुष्टि की है कि वे दिल्ली और दूसरे एयरपोर्ट के लिए सीएटी दो और तीन के अनुरूप विमान और पायलटों को तैनात करने के संबंध में डीजीसीए के दिशानिर्देशों का पालन करेंगी। दिल्ली एयरपोर्ट की चार हवाई पट्टियों में से तीन में सीएटी तीन आईएलएस (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) है। कम विजिबिलिटी होने पर भी यहां से फ्लाइट उड़ान भर सकती हैं।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…